कंगना को आई सुशांत की याद पोस्ट शेयर कर कह दी हैरान करने वाली बात
कंगना को आई सुशांत की याद पोस्ट शेयर कर कह दी हैरान करने वाली बात
Share:

आज दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना शहर में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे तकरीबन 2 वर्ष होने को आ चुके है लेकिन फैंस के दिल में उनकी याद आज भी ताजा है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड करने में लगा हुआ है। विश्वभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी सुशांत के बर्थडे पर उन्हें याद किया है।

सुशांत की एक फोटो साझा करते हुए कंगना लिखती हैं, 'आसमान के चमकते सितारे को जन्मदिन की शुभकामनाएं'। कंगना की इस स्टोरी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हम बता दें कि सोशल मीडिया पर किसी के आंसू छलक रहे हैं तो कोई बोल रहा है इतनी भी क्या जल्दी थी जाने की। एक यूजर ने सुशांत को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट किया है कि- किसी अभिनेता के बर्थडे के लिए इतनी उत्सुकता कभी नहीं देखी।  हमेशा प्रेरित करते रहने के लिए धन्यवाद SSR.  एक अन्य यूजर ने लिखा-  सुखी रहे जहां रहे। आप हमारे दिलों में हमेशा अमर रहने वाले है। 

क्या कहा था कंगना ने: सुशांत की मृत्यु के उपरांत कंगना रणौत ने एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में मूवी इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज निर्माता-निर्देशकों पर कुछ गंभीर इल्जाम लगाए जो कंगना के मुताबिक सुशांत के सुसाइड  का कारण बना। इस विवादित इंटरव्यू में कंगना रणौत ने कहा है है कि किस तरह फिल्मी दिग्गज नेपोटिज्म और पक्षपात के जरिए बाहर से आने वाले प्रतिभावान अभिनेताओं के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल बना देते है ताकि वो करियर में आगे ना बढ़ पाएं। कंगना ने सुशांत की आत्महत्या को मर्डर कहा था।

कभी हीरो बनने के लिए टॉयलेट के बाहर घंटों लाइन में इंतज़ार करते थे जैकी श्रॉफ

'यदि नहीं मिला फिल्मों में काम तो फिल्म सिटी में ही खोलूंगा केंटीन...' आखिर सुशांत ने क्यों कहा था ऐसा? जानिए

रेमो डिसूजा के साले जेसन वॉटकिंस ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -