'राजद्रोह' मामले में कंगना की पेशी, ट्वीट करके पूछा ये सवाल
'राजद्रोह' मामले में कंगना की पेशी, ट्वीट करके पूछा ये सवाल
Share:

अभिनेत्री कंगना रनौत की कानूनी लड़ाई समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। अपने घर को लेकर बीएमसी से विवाद कर रहीं कंगना रनौत को अब बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होना पड़ा है। कंगना पर बॉलीवुड में अपने ट्वीट्स के माध्यम से नफरत फैलाने के आरोप लगे हैं। कहा गया है कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर स्थिति बिगड़ी है। ये सभी आरोप कास्टिंग निर्देशक साहिल सईद ने लगाए हैं।

तत्पश्चात, बांद्रा अदालत के आदेश पर दोनों कंगना रनौत एवं उनकी बहन के विरुद्ध एक एफआईआर दायर की गई तथा उन्हें पुलिस कार्रवाई में मदद के लिए कहा गया है। किन्तु पुलिस के निरंतर 3 समन देने के बाद भी कंगना तथा रंगोली इन्वेस्टिगेशन में सम्मिलित नहीं हुई थीं। इसके पश्चात् अभिनेत्री ने बॉम्बे उच्च न्यायलय का रुख किया तथा एफआईआर को खारिच करने की मांग की। किन्तु अदालत ने ऐसा करने से मना कर दिया तथा उन्हें 8 जनवरी को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया।

अब उसी आदेश का पालन करते हुए शुक्रवार को कंगना रनौत बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पुलिस स्टेशन में जाते हुए कई फोटोज वायरल हैं। वायरल तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि कंगना रनौत आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। वे निरंतर अपने सपोटर्स की ओर हाथ हिलाते हुए देखी गईं। अब पुलिस स्टेशन में पूछताछ के चलते वे कितना आत्मविश्वास कायम रख पाती हैं, ये देखने वाली बात होगी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कंगना के कई वीडियोज तथा ट्वीट संभालकर रखे हैं।

विवादों में फंसी 'मैडम चीफ मिनिस्टर', बसपा प्रमुख मायावती की जिंदगी से से जुड़ी है कहानी

दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं रिया चक्रवर्ती, सामने आई फोटोज

प्रियंका चोपड़ा ने तोड़े यूके लॉकडाउन नियम तो पुलिस ने किया यह काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -