गिरफ्तार हुआ कंगना रनौत का बॉडीगार्ड, धोखाधड़ी के मामले में था फरार
गिरफ्तार हुआ कंगना रनौत का बॉडीगार्ड, धोखाधड़ी के मामले में था फरार
Share:

बॉलीवुड में पंगा क्वीन के नाम से मशहूर होने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को आज कौन नहीं जानता। अपने बयानों के चलते अदाकारा हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहीं हैं। बीते दिनों ही वह अपने बॉडीगॉर्ड के कारण सुर्ख़ियों में आ गईं थीं। जी दरअसल अब हाल ही में उनके बॉडीगॉर्ड को एक महिला को धोखा देने के मामले में कर्नाटक के मांड्या से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उस बॉडीगॉर्ड पर आरोप है कि उसने मुंबई की एक महिला से शादी का वादा किया और बाद में धोखा दे दिया।

इस मामले मिली जानकारी के तहत एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, ‘"मुंबई पुलिस की एक टीम शनिवार को यहां पहुंची और कुमार हेगड़े को मांड्या के हेग्गाडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया।" वैसे आपको याद हो तो हम पहले ही आपको बता चुके हैं कि कंगना के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर मुंबई की एक ब्यूटिशियन ने आरोप लगाया कि उसने शादी के बहाने उसके साथ गलत काम किया और बाद में उसे धोखा दिया। इस पूरे मामले में मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिला द्वारा एफआईआर दर्ज कराई है।

अधिकारयों का कहना है कि पीड़िता का आरोप है कि कुमार ने कई मौकों पर उनके साथ जबरदस्ती की और 27 अप्रैल को उनके पास से 50 हजार रूपए लेकर फरार हो गया। एक वेबसाइट की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पीड़ित महिला ने कहा कि, ''कुमार की मां ने उनपर केस वापस लेने का दबाव बनाना भी शुरू का दिया है।'' आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि इस पूरे मामले में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक सेक्स) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया।

एक्टर जैकी भगनानी समेत 9 नामचीन लोगों पर मॉडल ने लगाया रेप और छेड़छाड़ का आरोप

भोपाल: ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

'आदित्य' बनकर कई शादियां कर चुका था 'आबिद', खुद को बताता था क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -