सिद्धिविनायक मंदिर में बोली कंगना- 'मुंबई रहने के लिए मुझे सिर्फ गणपति की अनुमति चाहिए'
सिद्धिविनायक मंदिर में बोली कंगना- 'मुंबई रहने के लिए मुझे सिर्फ गणपति की अनुमति चाहिए'
Share:

कंगना रनौत आजकल मुंबई में हैं। जी दरअसल वह मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए गईं। इस दौरान गणपति दर्शन के लिए कंगना ने मराठी लुक लिया और कंगना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उन्होंने हरे रंग की ट्रेडिशनल बॉर्डर वाली पैठनी साड़ी पहनी थी जो आकर्षक थी। वहीं इस दौरान कंगना मराठी नोज रिंग और बालों में गजरा लगाए दिखीं।

मंदिर के मैनेजर हेमंत जाधव के मुताबिक, कंगना सुबह 10 बजे मंदिर दर्शन के पहुंचीं। उनके कमांडो बाहर खड़े रहे, जब तक वो अंदर रहीं। इस दौरान कंगना ने गणपति बप्पा मोरया और जय महाराष्ट्र कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा- 'यहां (मुंबई) रहने के लिए मुझे सिर्फ गणपति की अनुमति चाहिए और मैं यहां गणपति बप्पा की अनुमति लेने आई हूं। किसी और की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।' आप जानते ही होंगे कंगना रनौत तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से की थी।

उस दौरान उन्होंने कहा था कि 'वो मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं।' उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्रियों ने उन पर निशाना साधा था। कंगना का बीएमसी के साथ विवाद भी काफी खबरों में रहा जो आप जानते ही होंगे। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस तेजस फिल्म में नजर आएंगी।

सलमान खान ने साझा की बेहतरीन तस्वीर, फैंस बोले- बहुत प्यार करते है।।।

अलविदा 2020: ये थी इस साल की सबसे बुरी और घटिया फ़िल्में

'कुली नं 1' को IMDB ने दी 1।4 रेटिंग्स, उड़ रहा मजाक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -