मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद भड़कीं कंगना ने किया यह ट्वीट
मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद भड़कीं कंगना ने किया यह ट्वीट
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के साथ ही अपनी फिल्मों के लिए भी चर्चाओं में रहती हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार को देशद्रोह और अन्य मामलों में अपना बयान दर्ज करवाया है। इस दौरान वह वाइट साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने पहुंची थीं। वहां पूछताछ के बाद कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें वह बहुत गुस्से में नजर आईं हैं। आप देख सकते हैं कंगना का यह ट्वीट इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल यह ट्वीट कंगना ने पूछताछ के बाद भोपाल जाते हुए किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'अगर आप भारत के विरोधी हैं तो आपको बहुत सारा समर्थन, काम, पुरस्कार और प्रशंसा मिलेगी। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आपको अकेले ही खड़ा होना पड़ेगा। अपनी स्वयं की सहायता प्रणाली बनें और अपनी स्वयं की अखंडता की सराहना करें।' 

वैसे आपको याद हो तो इससे पहले कंगना ने एक वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में उन्होंने कहा था कि, 'उनकी आवाज दबाई जा रही है उन्हें पुलिस में हाजिरी देने के लिए कहा जा रहा है लेकिन ये नहीं बताया जा रहा है कि कहां आना है, कैसे हाजिरी देनी है। उनकी नजरों में उन्हें अपने विचार व्यक्त करने से भी रोका जा रहा है।'

क्या था मामला- जी दरअसल मुंबई पुलिस ने 17 अक्टूबर 2020 को कथित तौर पर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ाने और अन्य आरोपों के लिए एफआईआर दर्ज की थी। यह एफआईआर कंगना और रंगोली के खिलाफ थी। इसे स्थानीय अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया था। इस दौरान कंगना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिंदू-मुसलमान में बांटने और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। जी दरअसल कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सयैद ने कंगना और उनकी बहन के ट्वीट एवं बयान का संदर्भ देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

रेलवे कैंसिलेशन बढ़ाता है, ट्रेन टिकट के लिए रिफंड की समय सीमा

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर बरसे सांसद संजय राउत

पहले कोरोना ने किया दुनिया को हैरान, अब 24 घंटे में मौत की ख़बरों ने किया लोगों को परेशान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -