महाराष्ट्र के नए सीएम की फैन हुईं कंगना, कर डाली तारीफ़
महाराष्ट्र के नए सीएम की फैन हुईं कंगना, कर डाली तारीफ़
Share:

मुंबई: उद्धव ठाकरे अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है और अब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम बन गए हैं। जी हाँ और इस पूरे घटनाक्रम के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिवसेना पर निशाना साधा है। जी दरअसल हाल ही में शिवसेना पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र का विश्वास तोड़ने वाले लोगों का घमंड चकनाचूर हो गया है।' जी दरअसल कंगना रनौत ने कहा, “1975 में, जेपी नारायण ने सत्ता को चुनौती दी थी और सत्ता गिर गयी थी। 2020 में, मैंने कहा था कि लोकतंत्र भरोसे की बात है। और जो कोई भी सत्ता के अहंकार में इस भरोसे को तोड़ता है, उसका अहंकार एक दिन टूटना तय है।”

इस वीडियो के कैप्शन (परिचय) में, कंगना रनौत ने कहा कि, 'जब बुराई हावी हो जाएगी तो विनाश निकट है। उसके बाद, सृजन होता है। जीवन का कमल खिलता है।'' आप सभी को बता दें कि कंगना रनौत और शिवसेना के बीच परेशानी सितंबर 2020 में शुरू हुई थी। उस समय अभिनेत्री ने कहा था कि, 'वह “मूवी माफिया” से अधिक मुंबई पुलिस से डरती हैं और महाराष्ट्र की राजधानी की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।'

वहीँ उसके बाद, शिवसेना के नेतृत्व वाली बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके बांद्रा बंगले में “अवैध बदलाव” को ध्वस्त कर दिया और कंगना रनौत को शिवसेना के नेताओं के साथ उनके विवाद के बाद केंद्र द्वारा वाई-प्लस सुरक्षा दी गई थी। बीते दिनों से कंगना भी शिवसेना पर लगातार तंज कस रही है।

आखिर क्यों शहनाज़ ने कंगना के दुश्मन से मिलाया हाथ!

पति की पुण्यतिथि पर भावुक हुई मंदिरा बेदी, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

सलमान को KISS करने पर ट्रोल हुई पंजाब की कैटरीना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -