महाराष्ट्र सरकार पर भड़कीं कंगना, कहा- 'आप गंदी राजनीति कर रहे हैं'
महाराष्ट्र सरकार पर भड़कीं कंगना, कहा- 'आप गंदी राजनीति कर रहे हैं'
Share:

कंगना रनौत को उनके बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। कंगना हर दिन अपने बयानों से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। वैसे उनकी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की जमती नहीं है और यही वजह है कि दोनों के बीच जुबानी बहस आए दिन छ‍िड़ जाती है। अब इस बार भी ऐसा ही हुआ है। हाल ही में दोनों के बीच जुबानी जंग हो गई है जो ड्रग्स की खेती को लेकर है। जी दरअसल, सीएम ठाकरे ने बीते रव‍िवार को दशहरा रैली में कंगना के पीओके वाले बयान के संदर्भ में कहा था क‍ि, 'कुछ लोग मुंबई को ड्रग्स का हब कहकर बदनाम करने की कोश‍िश कर रहे हैं।' इस दौरान उन्होंने कंगना के होमटाउन हिमाचल प्रदेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि, 'लोगों को ये नहीं पता क‍ि गांजा की खेती आख‍िर कहां होती है।'

अब सीएम के इस बयान के बाद कंगना ने मुंहतोड़ जवाब दे डाला है। हाल ही में कंगना ने ट्व‍ीट कर लिखा है- 'आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए मुख्यमंत्री जी। पब्ल‍िक सर्वेंट होकर आप इस तरह के तुच्छ झगड़ों में शामिल हो रहे हैं, अपनी ताकत को खुद की बेइज्जती, नुकसान और लोगों को नीचा दिखाकर जो आपसे सहमत नहीं हैं। आपको वो कुर्सी शोभा नहीं देती जिसपर बैठकर आप गंदी राजनीति कर रहे हैं। SHAME'।

इसके अलावा आगे उन्होंने लिखा है 'आपके जैसे नेता जिन्हें इस राज्य (हिमाचल प्रदेश) के बारे में ऐसी प्रतिशोध वाली, छोटी और बीमार सोच वाली जानकारी है, जो क‍ि भगवान श‍िव और मां पार्वती का निवास स्थान है, जहां मार्कंड्य, मनु ऋष‍ि और पांडव जैसे महान ऋष‍ियों ने निर्वासन का काफी समय बिताया। मुख्यमंत्री जी आप बहुत छोटे विचार वाले व्यक्त‍ि हैं, हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है और यहां मंद‍िरों की संख्या सबसे अध‍िक है साथ ही जीरो क्राइम रेट्स, और हां, यहां की जमीन बहुत उपजाऊ है जहां सेब, किवी, अनार, स्ट्रॉबेरी उपजाए जाते हैं।'

वहीँ इसके बाद एक अन्य ट्वीट कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'कार्यसेवा में मौजूद मुख्यमंत्री को देख‍िए जो देश को विभाजित करने की कोश‍िश कर रहे हैं और खुद को महाराष्ट्र का ठेकेदार बना लिया है। वे सिर्फ एक लोक सेवक हैं। उनसे पहले कोई और था और उनके बाद कोई और राज्य की सेवा में आएंगे। वे ऐसा क्यों बर्ताव कर रहे हैं जैसे कि वे महाराष्ट्र के माल‍िक हैं'। वैसे यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है वह इसके पहले भी कई बार महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर ले चुकीं हैं।

प्याज की माला लेकर प्रचार में उतरे तेजस्वी यादव, कहा- 'बीजेपी सरकार ने मार दिया है...'

Redmi का नया स्मार्टफोन कल भारत में होगा लॉन्च

अमिताभ बच्चन के 'पिता' के नाम पर रखा गया चौक का नाम, 'बिग बी' ने खुद शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -