Aug 14 2016 05:00 PM
अभिनेत्री कंगना जिसके बारे में हमे अभी कुछ समय पहले ही सुनने को मिला था की वे भारत के स्वच्छ भारत अभियान के एक एड के कारण आजकल कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बनी हुई है. तथा बता दे की एक बार फिर से हमे कंगना के बारे में कुछ अच्छा सुनने को मिल रहा है।
खबर है की एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपनी ओर से भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया है। कंगना ने यह प्रयास एक वीडियो के माध्यम से किया है। इसका टाइटल 'लव योर कंट्री' रखा गया है। इसे शुक्रवार को ऑनलाइन रिलीज किया गया। इसमें कई सामाजिक मुद्दे जैसे बलात्कार, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज जैसी कुप्रथाओं पर भी कटाक्ष किया गया है।
कंगना ने इस गाने में सामाजिक मुद्दों को उठाया है। साथ ही इस देशभक्ति गाने में वो तीनों सेनाओं का शुक्रिया अदा करते हुए भी दिख रही हैं। लव योर कंट्री नाम के इस गाने में सिद्धार्थ शर्मा, पियूष वास्निक और यश चौहान ने आवाज दी है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED