सैफ अली खान के विवादित बयान पर कंगना रनौत ने कसा तंज, पूछा- 'महाभारत क्या था?'
सैफ अली खान के विवादित बयान पर कंगना रनौत ने कसा तंज, पूछा- 'महाभारत क्या था?'
Share:

हिंदी सिनेमा जगत में 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई फिल्म तानाजी यह फिल्म किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वही एक वजह जहां फिल्म की धमाकेदार कमाई है तो वहीं कई अन्य वजहों में से एक सैफ अली खान का बयान भी है। अभी हाल ही में सैफ अली खान ने फिल्म और भारत को लेकर एक बयान दिया था। जहा इस बयान पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जवाब दिया है। असल में हाल ही में सैफ ने स्वीकार किया था कि तानाजी में इतिहास की गलत व्याख्या की गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'किसी भी फिल्म की व्यावसायिक सफलता में इतिहास की गलत व्याख्या को उपकरण के तौर पर उपयोग किया जा रहा है।

ये सही बात है कि इसकी पॉलिटिक्स का तथ्यों से कोई मेल नहीं है। परन्तु इसे लेकर मैं केवल एक अभिनेता के तौर पर ही सहमत नहीं हूं बल्कि एक भारतीय के तौर पर भी नहीं हूं। वही मैंने ऐसी राजनीति पर पहले भी सवाल खड़े किए हैं। शायद मैं अगली बार से ऐसी कहानियों को लेकर सतर्क रहूं।'इसके अलावा एक मिडिया रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में सैफ ने कहा है कि मेरा मानना है कि इंडिया की अवधारणा अंग्रेजों ने दी और शायद इससे पहले नहीं थी। वही सैफ अपने इस बयान के बाद आलोचना झेल रहे हैं। ऐसे में अब कंगना रनौत ने सैफ को जवाब महाभारत से दिया है।

एक टीवी चैनल के दिए इंटरव्यू में सैफ की बात पर कंगना रनौत ने कहा, 'ये सच नहीं है। यदि कोई भारत नहीं था तो फिर महाभारत क्या था? 5 हजार साल पहले क्या लिखा गया था? वेद व्यास क्या था? कुछ लोगों ने बस अपने अपने विचार बना लिए हैं, जो उनके अनुसार सही हैं। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण थे। सभी राजाओं ने मिलकर उस लड़ाई को लड़ा है। तो ये आम बात है। ऐसे ही ऐतिहासिक फिल्मों की कहानी और किरदारों की जानकारी होना जरूरी है। आप तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं कर सकते है ।'

बीमार होने की अफवाहों से परेशान हुईं आलिया भट्ट, पोस्ट कर कहा- 'मेरे साथ क्या हुआ है...'

रिलीज हुआ दिलजीत दोसांझ का नया रोमांटिक गाना, नजर आई रूपी गिल

'भाईजान' के रास्ते पर चल रहे है अक्षय, एक फिल्म के वसूलेंगे 120 करोड़ रुपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -