राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं कंगना रनौत, कहा- 'उन्होंने मेरे कार्य की सराहना की'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं कंगना रनौत, कहा- 'उन्होंने मेरे कार्य की सराहना की'
Share:

एक्ट्रेस कंगना रनौत ऐसी अदाकारा हैं जो अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं। कंगना बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मामलों पर भी खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं और लगातार इसी के चलते वह चर्चा में भी बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। जी हाँ और इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। आप देख सकते हैं देश की महामहिम से मुलाकात करके कंगना काफी खुश हैं और उन्होंने तस्वीरों के साथ ही एक नोट भी साझा किया है। जी दरअसल कंगना रनौत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं।

इनमे उन्हें राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में कंगना के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट है। जी हाँ और इसे देखकर कहा जा सकता है वह कितनी खुश हैं। वहीं अपनी इस खुशी को उन्होंने पोस्ट के साथ नोट के जरिए साझा किया है और राष्ट्रपति मुर्मू की तारीफ की है। जी दरअसल कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- "माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मिलकर बेहद खुशी हुई। उनसे मिलना बहुत सम्मान की बात है।" इसी के साथ कंगना ने आगे लिखा- "उनकी (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) कोमल आवाज, शांत स्वभाव और करुणामयी निगाहें हैं (वह बेहद शांत और विनम्र महिला हैं)"।

इसी के साथ कंगना रनौत ने अपने नोट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आगे लिखा- ''इस कुर्सी पर बैठकर वह एक देवी शक्ति की तरह लगती हैं जो पालन-पोषण करती है और मार्गदर्शन करती है। उन्होंने मेरे कार्य की सराहना की, मैंने माननीय राष्ट्रपति से कहा कि जब वह सर्वोच्च स्थान पर पहुंचीं तो इस देश में हर महिला अपने स्थान से ऊपर उठ सकती है। वह जिस तरह से मुझे देख रहीं थीं, मैं अब भी उस आनंद में भीग रही हूं। जय हिंद।'' अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो जल्द कंगना इमरजेंसी में नजर आएंगी और वह इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

शहनाज गिल ने बांधे सलमान की तारीफों के पूल, कहा- 'उनसे सीखा है...'

सुनील शेट्टी ने अक्षय को दी जन्मदिन की बधाई, एक्टर बोले- 'फिर थोड़ी हेरा फेरी कर लें'

VIDEO: 'क्या कर रहा है तू', जबरदस्ती सेल्फी लेने वाले लड़के पर भड़के ऋतिक रोशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -