फिल्मी दुनिया मे गलत व्यवहार की शिकार कंगना भी
फिल्मी दुनिया मे गलत व्यवहार की शिकार कंगना भी
Share:

बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस कंगना रनोट ने कहा कि फिल्मी दुनिया मे महिलाओ के साथ अच्छा बर्ताव नही किया जाता है। कंगना दो बार अपने अच्छे अभिनय के बलबूते पर नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है। कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी टाउन की रहने वाली है। कंगना बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस मानी जाती है। कंगना की नई फिल्म कट्टी-बट्टी बहुत जल्द ही रिलीज होने वाली है। कंगना ने एक इंटरव्यू मे कई मुद्दो पर बात की।

कंगना ने कहा मैं भी शिकार बनी

कंगना ने कहा कामयाबी मिलने पर तो हर कोई खुश होता है और मैं भी बहुत खुश हूँ। कामयाबी पाने के लिये मेने बहुत मेहनत की है। कंगना ने कहा कि मैं आज जिस जगह पर हूँ वंहा लोग महिलाओ की रिस्पेक्ट नही करते है। इस मुकाम पर पहुचने के लिये कई बुरे हालातो का सामना करना पड़ता है। अगर आप कामयाब नही होते है तो लोग आपकी इज्जत करना बंद कर देते है। लेकिन आप कामयाब होते है तो हालात पूरी तरह से बदल जाते है पर जिन लोगो ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार नही किया है उन्हे भूल पाना आसान नही होता है।

लोग टॉप एक्ट्रेस के साथ तो बहुत अच्छे से रहते है लेकिन न्यूकमर्स के साथ अच्छे से नही रहते है। फिल्मी दुनिया मे पुरुषो के साथ सभी अच्छे से ही बर्ताव करते है लेकिन महिलाओ के साथ नही। कंगना ने कहा की जो भी ऐसा करते है वे मेरी कामयाबी से सीख ले कि आज वे जिनकी रिस्पेक्ट नही कर रहे है हो सकता है कि कल आपको उनके ही साथ काम करना पड़े। 

स्ट्रगल करके बनी कामयाब

एक सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि उन्हे भी रिजेक्शंस मिले है लेकिन उन्होने हार नही मानी और वे अपने रिजेक्शंस को चैलेंज के रूप मे लेकर कामयाब बनी। अगर कुछ चिजे आपके हिसाब से नही हो रही है तो आपको अपना कॉन्फिडेंस नही खोना चाहिए। अगर कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो आपको बेइज्जती महसूस करती है तो आपको ऐसी घटनाओं पर ध्यान ही नही देना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -