योगी सरकार का बड़ा आदेश- 'रात में काम नहीं करेंगी महिला कर्मचारी'
योगी सरकार का बड़ा आदेश- 'रात में काम नहीं करेंगी महिला कर्मचारी'
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक ऐसे कारनामे हो रहे हैं जो चौकाने वाले हैं। अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत यहाँ योगी सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। जी दरअसल सरकार का आदेश है कि शाम 7 से सुबह 6 बजे तक महिला स्टाफ की ड्यूटी न लगाई जाए। इसका मतलब है कि अब यहाँ पर नाइट ड्यूटी खत्म। इसके अलावा यह भी अनुमान है कि यूपी में 5 लाख से ज्यादा महिलाएं शाम 7 बजे के बाद भी काम करती है। ऐसे में अब नए आदेश के आने के बाद महिला कर्मचारी की परमिशन लिए बिना उसकी नाइट ड्यूटी लगाई तो कार्रवाई होगी।

मिली जानकारी के तहत यूपी की योगी सरकार ने महिलाओं से रात में काम कराने पर रोक लगा दी है। जी हाँ और अब शाम 7 से सुबह 6 बजे तक उनसे ड्यूटी नहीं करवाई जा सकती। आपको बता दें कि यह नियम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों पर लागू होगा। वहीं अगर महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगानी है तो पहले लिखित इजाजत लेनी पड़ेगी। इसी के साथ कोई महिला शाम 7 बजे के बाद काम करने से मना करती है, तो कंपनी उसे नौकरी से नहीं निकाल सकती।

इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि मस्जिदों पर हो रहे विवाद के बीच यूपी के सहारनपुर में जमीयत उलमा-ए-हिंद का सम्मेलन शुरू हुआ है। जी दरअसल संगठन के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी अपनी बात कहते हुए भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि 'हम जुल्म को बर्दाश्त कर लेंगे, लेकिन अपने मुल्क पर आंच नहीं आने देंगे। आपस में बातचीत कर जमात मस्जिदों के बारे रविवार को फैसला लेगी। इस फैसले के बाद कोई कदम पीछे नहीं हटेगा।' अब आज रविवार है और आज फैसले की घड़ी है।

वर्चुअल दुनिया में दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की!

8 साल तक पेड़ से बंधी रही युवक की जिंदगी, दिल को झकझोर देने वाला मामला

भेड़ ने महिला को उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने दी चौकाने वाली सजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -