इस एक्ट्रेस ने की प्रियंका और निक की सगाई कन्फर्म
इस एक्ट्रेस ने की प्रियंका और निक की सगाई कन्फर्म
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की चर्चाएं पिछले दो महीने से हो रहीं हैं. अब ये कहा जा रहा है कि प्रियंका ने अपने बर्थडे के दिन यानि 18 जुलाई को निक से सगाई भी कर ली थी और अब जल्द ही सितम्बर में ये कपल शादी के बंधन में भी बंधने जा रहा हैं. ऐसी ख़बरों को सुनने के बाद भी निक और प्रियंका की सगाई की सच्चाई अब हर कोई जानना चाहता है. कुछ दिन पहले ही ये भी सुनने में आया था कि निक और प्रियंका की सगाई की ख़बरों के बारे में सुनकर कंगना रनौत काफी ज्यादा गुस्सा हुईं थीं. लेकिन हाल ही में कंगना ने निक और प्रियंका की सगाई की पुष्टि कर दी है.

Video : शादी से पहले पराये मर्द के साथ लिपलॉक करती हुईं नजर आईं प्रियंका

कंगना कल रात Vogue ब्यूटी अवॉर्ड 2018 में शामिल होने पहुंची थीं और इस दौरान यहां प्रियंका भी मौजूद थीं. कंगना ने प्रियंका को सगाई के लिए बधाई दी. कंगना ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, 'उन्होंने प्रियंका से बात की और उन्हें बधाई दी.' कंगना ने ये भी बताया कि, प्रियंका काफी ज्यादा एक्साइटेड और खुश भी नजर आ रहीं थीं. कंगना ने आगे प्रियंका की शादी की बात करते हुए कहा कि, 'अगर ऐसा कोई इवेंट हो रहा है तो वो इसमें ख़ुशी-ख़ुशी सेलिब्रेट करने के लिए शामिल होंगी.'

रॉयल कपल से शादी के टिप्स लेने पहुंचे प्रियंका और निक

कंगना आगे प्रियंका की तारीफ करते हुए कहती हैं कि, 'प्रियंका बहुत ही खूबसूरत इंसान हैं और वो दुनिया की सभी खुशियों की भी हक़दार हैं. प्रियंका उनकी बहुत ही प्यारी और करीबी दोस्त हैं और कंगना को बहुत ज्यादा ख़ुशी होती है जब किसी की सगाई या फिर शादी होती है.' कंगना ने खुद का हाल बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसा बता दिया. जब कंगना से प्रियंका की शादी की कन्फर्म तारीख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'अब तक उन्हें शादी की डेट के बारे में कुछ नहीं पता है. और फ़िलहाल इस तरह के कोई सवाल भी ना उठाए जाए.'

हॉलीवुड अपडेट...

निक-प्रियंका की सगाई के बारे में सुनकर गुस्से से लाल हो गई ये एक्ट्रेस

इस फिल्म की शूटिंग पर फैन के साथ दिखे सलमान

अपनी एक्स के साथ की इस हरकत को प्रियंका के साथ दोहराएंगे निक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -