अपने ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये मशहूर एक्ट्रेस, मात्र 17 साल की उम्र में रहने लगी थी लिव इन में...
अपने ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये मशहूर एक्ट्रेस, मात्र 17 साल की उम्र में रहने लगी थी लिव इन में...
Share:

टीवी की मशहूर अदाकारा कांची सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। कांची ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में सीरियल 'कुटुंब' से की थी। इस सीरियल में उन्होंने बेहतरीन अभिनय कर हजारों दशर्कों के दिलों पर राज किया। इस शो से कांची को पहचान तो नहीं मिली, मगर इस सीरियल के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। शो के चलते उनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया तथा उन्हें टेलीविज़न के सुपरहिट शो 'ससुराल सिमर का' में सपोर्टिंग किरदार के लिए कास्ट किया गया।  

वही इस सीरियल के पश्चात् कांची लंबे समय तक सीरियल्स से दूर रहीं तथा अचानक कांची को शो 'और प्यार हो गया' में देखा गया। शो में कांची को देख प्रशंसकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इस शो के समय कांची की उम्र सिर्फ 16 साल थी। इस सीरियल में उन्होंने बहू का किरदार निभाया था। शो में उनकी बेहतरीन एक्टिंग सबको पसंद आई। शो के बाद कांची छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा रहीं। शो में उन्होंने गायू की भूमिका निभाकर अपनी फैन फॉलोइंग में इजाफा पाया। इस धारावाहिक में उनके भाई नक्क्ष की भूमिका अभिनेता रोहन मेहरा ने निभाई थी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग के समय ही कांची ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। कांची को शो में अपने ऑनस्क्रीन भाई रोहन मेहरा से प्यार हो गया था। दोनों ने असल जिंदगी में एक-दूसरे को डेट करना आरम्भ कर दिया। सीरियल में दोनों ने भाई-बहन की भूमिका निभाई, मगर असल जिंदगी में दोनों एक दूजे को दिल दे बैठे। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों 7 वर्षों तक एक साथ रहें तथा वहीं इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। आपसी मंजूरी से दोनों एक-दूसरे की जिंदगी से अलग हो गए। सिर्फ 17 वर्ष की उम्र में कांची रोहन मेहरा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। 

अनुपमा के नए प्रोमो ने किया फैंस को खुश, जानिए क्या है खास?

पंडित की वजह से स्मृति ईरानी को मिला था 'तुलसी' का रोल, जबरदस्त है किस्सा

गुपचुप शादी के बाद अब पिता बना ये मशहूर अभिनेता, करीबी ने खोला राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -