अपने ऑनस्क्रीन भाई को डेट कर चुकीं हैं कांची सिंह, 17 की उम्र में ही रहती थीं लिव इन में
अपने ऑनस्क्रीन भाई को डेट कर चुकीं हैं कांची सिंह, 17 की उम्र में ही रहती थीं लिव इन में
Share:

टीवी की सबसे क्यूट और खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार कांची सिंह का आज जन्मदिन है। आज कांची अपना 25 जन्मदिन मना रहीं हैं। कांची को आज लाखों लोग पसंद करते हैं। उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता है। वैसे कांची को टीवी इंडस्ट्री में पहचान ज़ी टीवी के पॉपुलर शो “और प्यार हो गया” से मिली थी। इस शो में कांची ने अवनी नाम की लड़की का किरदार निभाया था जो बड़ा ही जबरदस्त था । इस शो के बाद उन्होंने स्टार प्लस के पॉपुलर शो “ये रिश्ता क्या कहलाता हैं” में काम किया, यही से उन्हें लोगों ने नोटिस किया और वह कई लोगों के दिलों में बस गईं।

इस शो में उनके साथ नजर आए रोहन मेहरा को कांची ने असल ज़िन्दगी में डेट करना शुरू कर दिया था। शो में दोनों भाई-बहन बने थे लेकिन असल जिंदगी में दोनों एक दूजे को दिल दे बैठे। कांची ने रोहन को 7 साल डेट किया लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। जिस समय कांची 17 साल की थी उसी समय से वह रोहन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। दोनों करीब 7 सालों तक साथ रहे लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। वैसे आपको बता दें कि रोहन मेहरा असल जिंदगी में बहुत ही अमीर घर से ताल्लुक रखते हैं उनके पिता का नाम रविंद्र मेहरा हैं जो गोल्ड का बिजनेस करते हैं।

जी हाँ और उनके पास कुल संपत्ति 1300 करोड़ यानि 13 अरब के आसपास हैं। इसमें से 1200 करोड़ यानि 12 अरब की संपत्ति वह अपने बेटे रोहन के नाम कर चुके हैं। वहीं रोहन ने भी आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। कई लोगों का कहना था कांची रोहन को पैसों के लिए डेट कर रहीं थीं, हालाँकि अब तक कांची ने कभी किसी को जवाब नहीं दिया। फिलहाल कांची को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Ind Vs Eng: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी, टीम इंडिया में हुआ एक बड़ा बदलाव

निजी विवाद के चलते दरिंदा बना पति, पत्नी सामने बच्चियों को जिन्दा जलाया

राष्ट्रीय फुटबॉल लीग के डॉक्टर ने कहा- COVID-19 टीका नए सत्र के लिए अनिवार्य नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -