अब गाय का भी आधार कार्ड - कन्हैया कुमार
अब गाय का भी आधार कार्ड - कन्हैया कुमार
Share:

भोपाल। आतंकी अफजल गुरू की बरसी पर कथिततौर पर देशविरोधी नारेबाजी में शामिल जेएनयू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनउत्सव में भागीदारी की। उन्होंने कहा कि, मौजूदा समय में लोगों को भटकाया जा रहा है। कन्हैया कुमार ने युवाओं से संवाद किया और कहा कि, मौजूदा समय में देशवासियों को वास्तविक मसलों से भटकाया गया है।

हालात ये हैं कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में चर्चा करते हैं लेकिन, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो सन्यासी हैं, उनके द्वारा राजसत्ता संभालने की और अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण की बात की जाती है। देश में मसलों को भटकाने की राजनीति भी चल रही है। जब भी मुख्य मसलों की बात आती है, हंगामा कर दिया जाता है।

स्थिति यह है कि, करीब 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल पा रही है। कन्हैया कुमार ने कहा कि, गुजरात में 22 वर्ष में कर्ज 6 हजार करोड़ रूपए से बढ़कर 2 लाख 6 हजार करोड़ रूपए पर पहुंच गया है। यही नहीं गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजारने वाले परिवारों की तादाद 21 लाख से बढ़कर 47 लाख हो गई है।

कन्हैया ने कहा कि, आम आदमी के आधार की बात तो छोड़िए, स्थिति यह है कि, गाय का भी आधार कार्ड बनाया जा रहा है। यदि गरीब राशन लेने के लिए, जाए तो फिर, आधार कार्ड आवश्यक हो जाता है। स्थिति यह है कि, प्रत्येक क्षेत्र में सूचना का अधिकार लागू हो जाएगा।

अमित-आनंदी में खींचतान, टिकटों के लिए मचा घमासान

क्या योगी का धुंआधार प्रचार, लगाएगा भाजपा की नैया पार?

अमित-आनंदी में खींचतान, टिकटों के लिए मचा घमासान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -