सेल्फी से बहला रही सरकार, जुमलों पर हो रहा काम
सेल्फी से बहला रही सरकार, जुमलों पर हो रहा काम
Share:

मुंबई : जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते शैक्षणिक संस्थानों के परिसर में जाति आधारित पूर्वाग्रह उठ रहे हैं मगर इन्हें रोकने के लिए कानून लाना बेहद जरूरी है। जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर जमकर हमला किया। 

उन्होंने कहा कि यह सेल्फी और जुमलों की सरकार है। दरअसल छात्र नता कन्हैया कुमार मुंबई के तिलक नगर में एक कार्यक्रम में विद्यार्थी भेदभाव के विरूद्ध युवा सभा, विषय पर उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार महज मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया जैसे जुमले भी तैयार कर रही है।

मेक इन इंडिया दरअसल फेक इन इंडिया है। यह सरकार सेल्फी से चर्चाओं में है तो कई नेता जुमले गढ़ रहे हैं। सरकार लोगों को वायदे कर बेवकूफ बना रही है। कुछ भी सकारात्मक होता नज़र नहीं आ रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -