'आर्यन को जेल में क्यों रखा गया है?', इस अभिनेत्री ने पूछा सवाल
'आर्यन को जेल में क्यों रखा गया है?', इस अभिनेत्री ने पूछा सवाल
Share:

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार फिर से खारिज हो चुकी है। वहीं इस बार जमानत खारिज होने के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर सेलेब्स आर्यन को सपोर्ट कर रहे हैं। अब तक कई सेलेब्स आर्यन का सपोर्ट कर चुके हैं और अब इसी लिस्ट में शामिल हुईं हैं टीवी अदाकारा काम्या पंजाबी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, आर्यन खान का हैरेसमेंट हो रहा है जो एकतरफा राय है।

जी दरअसल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले कई दिनों से क्रूज ड्रग्स केस में आर्थर रोड जेल में बंद हैं और अब उन्हें आने वाले मंगलवार तक वहीं रहना होगा। ऐसे में अब तक कई सेलेब्स ने उन्हें जमानत मिलने के बारे में कहा है और अब इसी क्रम में काम्या पंजाबी का भी यही कहना है। काम्या सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और किसी भी मुद्दे पर अपने विचार को बेबाकी से रखती हैं। अब हाल ही में उन्होंने आर्यन खान को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है और उनकी बेल रिजेक्शन पर रिएक्शन देते हुए न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

आप देख सकते हैं अपने ट्वीट में काम्या पंजाबी ने लिखा है, 'क्या हो चुका है हमारी न्यायपालिका प्रणाली को? हमारी न्यायपालिका पर आम जनता को भरोसा है क्योंकि वह एक तटस्थ निकाय हैं। ऐसे में उन्हें बिल्कुल भी पक्षपात नहीं करना चाहिए। ये एक तरह का हैरेसमेंट और सिर्फ एकतरफा राय ही है। कई और तरीकों से भी पूछताछ किया जा सकता है, जैसे हाउस अरेस्ट वगैरा। जेल में क्यों रखा गया है? #आर्यन।' कई लोगों ने काम्या के इस ट्वीट पर सहमति जताई है तो कई लोगों ने इसे गलत बताते हुए काम्या को ट्रोल किया है।

सिडनाज़ का आखिरी गाना 'Habit' हुआ रिलीज, शहनाज के साथ फैंस के भी झलके आंसू

'तुम 30 की उम्र में मर जाओगी', जब प्रोड्यूसर ने गौहर खान से कही थी यह बात

जातिसूचक शब्द मामले में युविका चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पुलिस ने मुझसे।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -