कोरोना के बीच झलका काम्या पंजाबी का दर्द, बोली- पति रोज PPE किट पहन ड्यूटी पर जाते थे...
कोरोना के बीच झलका काम्या पंजाबी का दर्द, बोली- पति रोज PPE किट पहन ड्यूटी पर जाते थे...
Share:

कोरोना की दूसरी लहर अधिक भयावह सिद्ध हुई। इस के चलते फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए संमस्याऐं और बढ़ गईं। अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी फ्रंटलाइन वर्कर्स के दर्द को नजदीक से समझा। स्वयं उनके हस्बैंड जो स्वास्थ विभाग में हैं उन्हें रोज हॉस्पिटल्स का मुआयना करने जाना पड़ता था। अभिनेत्री ने इस के चलते अपनी फीलिंग्स एक इंटरव्यू के दौरान शेयर की है। 

अभिनेत्री ने इस दौरान बताया कि- मेरे हस्बैंड Shalabh Dang को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता तथा पंजाब के हॉस्पिटल्स में चेकिंग के लिए जाना होता था। इस महामारी में भी उन्हें राहत नहीं थी। जैसा टेलीविज़न में बताते हैं मैं अपने हस्बैंड को वैसे ही पीपीई किट पहन कर रोज काम के लिए निकलते देखती थी। ये काफी कठिन होता था। कई बार तो मेरे दिमाग में आता था कि मैं उनसे बोल दूं कि मत जाइये। लेकिन काम पर जाना भी आवश्यक था। 

काम्या ने भी माना कि देश में कोरोना की दूसरी लहर ने हड़कंप मचा दिया। टेलीविज़न पर रोजाना ये देख पाना बेहद मुश्किल होता था कि कैसे लोग ऑक्सीजन तथा हॉस्पिटल बेड्स के अभाव के कारण अपने प्राण गंवा रहे हैं। हम लोग इस सच्चाई से बच नहीं सकते। कोरोना से हालात बेहद खराब हो गई। आप कभी-कभी किसी बुरी खबर से बच नहीं सकते। कोई भी मनुष्य इतना अंधा नहीं होता जो ये भी ना देख सके कि उसके आस-पास क्या चल रहा है। मैं तो उन व्यक्तियों में से नहीं हूं। जिस प्रकार कोरोना से प्रभावित लोगों की मैं सहायता कर पाऊंगी मैं करूंगी।

अनुपमां: वनराज-काव्या की शादी से दुखी हुए फैंस, बोले- अनुराज वाला दिल टूट गया...

सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर अचानक रोने लगे कोरियोग्राफर वैभव, शिल्पा शेट्टी ने मांगी माफ़ी

बिपाशा बसु के लिए करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ा था जेनिफर विंगेट का साथ, 2 साल बाद संभल पाई थी जेनिफर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -