टीवी की ये हसीनाएं सिंगल मदर के रोल में है सुपरहिट
टीवी की ये हसीनाएं सिंगल मदर के रोल में है सुपरहिट
Share:

टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई जानी मानी अभिनेत्रियां है जो एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ साथ सिंगल मदर भी है। इसके साथ ही टीवी की ये हसीनाएं अपने बच्चों की देखभाल के साथ-साथ अपने काम पर भी पूरा फोकस रखती हैं। वहीं अपने पति से अलग होने के बाद इन अभिनेत्रियों ने हार नहीं मानी और अब अपने दम पर अपने बच्चों की परवरिश की हैं। वहीं टीवी की ये सुपर मॉम्स अपने बच्चों के बेहतर भविष्य देने के लिए कड़ी मेहनत करने से भी नहीं कतराती हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में हम उर्वशी ढोलकिया, चाहत खन्ना जैसे नाम शामिल है। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सिंगल मदर्स के बारे में बताने जा रहे है जो, अपने दम पर अपने बच्चों के सारे फर्ज निभा रही हैं।

दीपशिखा नागपाल
दीपशिखा नागपाल ने साल 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की थी लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया। इस बात का असर दीपशिखा ने अपने बच्चों पर इस बात का असर नहीं पड़ने दिया। टीवी की यह अदाकारा अपने बच्चों का बहुत ख्याल रखती हैं।

उर्वशी ढोलकिया
कई साल तक कोमोलिका बन कर छोटे पर्दे पर राज करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया भी एक सिंगल मदर हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। उनके जुड़वा बेटे हैं जिन पर वो अपनी जान छिड़कती है। पति से अलग होने के बाद उन्होंने अपने बच्चों के अपने दम पर पाला है।

चाहत खन्ना
चाहत ने बिजनेसमैन फरहान मिर्जा से शादी की थी, लेकिन ये शादी लंबे समय तक नहीं चली और चाहत ने अपने पति से तलाक ले लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पति पर काफी गंभीर आरोप भी लगाए थे। अब चाहत एक सिंगल मदर हैं। उनकी दो बेटियां हैं।

नीना गुप्ता
फिल्म 'बधाई हो' में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लेने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता जाने माने क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से अफेयर में थी। इसी दौरान वो उनके बच्चे की मां बन गई। नीना गुप्ता ने बिना शादी के अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अपने दम पर पाला है। आज मसाबा एक नामी फैशन डिजाइनर हैं।

जूही परमार
जूही भी एक सिंगल मदर है जिन्होंने कुछ समय पहले ही अपने पति सचिन श्रॉफ को तलाक दिया है। तलाक के बाद जूही अपनी बेटी समाइरा को अपने साथ ही रखती हैं।

दलजीत कौर
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने भी तलाक के बाद काफी मुश्किलों का सामना किया था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने बेटे की जिम्मेदारी उठाई। टीवी की ये हसीना इस बात का हमेशा ध्यान रखती है कि वो अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सके।

श्रुति उल्फत
श्रुति उल्फत ने साल 2017 में अपने पति से तलाक लिया है। तलाक के बाद श्रुति उल्फत ने भी अपने बेटे की परवरिश अकेले ही की है।

काम्या पंजाबी
टीवी की जानीमानी अदाकारा काम्या पंजाबी भी एक सिंगल मदर रह चुकी हैं। काम्या की पांच साल की बेटी है आरा जिसे काम्या अपना सबकुछ मानती हैं। हाल ही में काम्या पंजाबी ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग से शादी रचा ली है। जिसके बाद काम्या पंजाबी 2 बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

ऐसे बने ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा विशाल आदित्य सिंह

लक्ष्मण' ने मनाया मर्दस डे, दिया यह सन्देश

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने निजी जिंदगी पर बोलने वालो पर कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -