कमलेश तिवारी हत्याकांडः दिग्विजय सिंह ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कही यह बात
कमलेश तिवारी हत्याकांडः दिग्विजय सिंह ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कही यह बात
Share:

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय ने एक एक के बाद किए ट्वीट में प्रश्न किया कि कमलेश की मां जिस शिव कुमार गुप्ता का नाम ले रही हैं, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए और क्या प्रमाण चाहिए। क्या शिव कुमार भाजपा नेता हैं। दिग्विजय सिंह ने घटना के पहले कमलेश की सुरक्षा हटाए जाने और फिर उप्र पुलिस के सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी में उसके घर में हत्या की घटना पर संदेह जताते हुए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सवाल किए हैं।

कांग्रेस नेता ने आचार्य प्रमोद कृष्णम की सुरक्षा को लेकर भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह से पूछा है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम की सुरक्षा हटाए जाने का फैसला क्या उचित है। दरअसल रविवार देर शाम कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू कमलेश तिवारी के घर पहुंचे। यहां पर पुलिस बल पहले से मौजूद था। जिसने मात्र छह लोगों को घर के अंदर जाने की इजाजत दी। जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष घर के अंदर गए और परिवार से मुलाकात की। बाहर आने के बाद उन्होंने योगी सरकार पर जमकार निशाना साधा।

सीएम योगी का सख्त आदेश, बंद की जाएं मुर्गा और बकरा काटने वाली दुकानें, अगर खुली मिलीं तो.....

हरियाणा चुनाव: वोटिंग के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर हुआ पथराव

18 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, कई अहम बिल होंगे पेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -