डोनाल्ड ट्रम्प को टक्कर देने के लिए तैयार है 'भारतीय महिला'  कमला हैरिस
डोनाल्ड ट्रम्प को टक्कर देने के लिए तैयार है 'भारतीय महिला' कमला हैरिस
Share:

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रत्याशी बनने के लिए भारतीय मूल की पहली सीनेटर कमला हैरिस की उम्मीदवारी से भारतीय-अमेरिकी समुदाय बेहद खुश है। वे हैरिस की दावेदारी की “अभूतपूर्व” ऐलान को गौरव का पल मान रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से टक्कर देने के लिए 54 वर्षीय हैरिस ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपना अभियान शुरू कर दिया है।  

83 : रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म इस दिन होगी रिलीज़

उन्होंने कहा है कि वे ऐसे दिन अपनी दावेदारी का ऐलान करके सम्मानित महसूस कर रही हैं, जिस दिन अमेरिकी लोग भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को प्रेरणास्रोत मानने वाले मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नाम पर आयोजित दिवस का समारोह मना रहे हैं। ”डेमोक्रेटिक पार्टी की उभरती नेता एवं राष्ट्रपति ट्रंप की प्रखर आलोचक हैरिस को पार्टी में ‘फीमेल बराक ओबामा’ के नाम से जाना जाता है।  हैरिस अगले वर्ष होने वाले चुनाव में पार्टी की दावेदारी की दौड़ में चौथी उम्मीदवार हैं।

देखिये चींटी से भी छोटी पेंसिल, जानकर हैरान रह जायेंगे आप

इंडियास्पोरा के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवक एम आर रंगास्वामी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, “अपने किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनते देखना भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए गौरव का क्षण है।” ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड’ ने बताया है कि वे सीनेटर हैरिस के इस ऐलान से बेहद उत्साहित है। अगर वे 2020 में ट्रंप के खिलाफ चुनाव में जीत दर्ज करती हैं तो अमेरिका के इतिहास में राष्ट्रपति बनने वाली वे पहली महिला होंगी।

खबरें और भी:-

 

सिंगापुर: पीएम के घर में बम होने की अफवाह फ़ैलाने वाला भारतीय मूल का शख्स गिरफ्तार

रूस: केर्च जलडमरूमध्य में दो पोतों में भड़की भीषण आग, 7 भारतीय नाविकों सहित 11 की मौत

इंडोनेशिया में फिर आये भूकंप के झटके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -