पहले गोरों के खिलाफ लड़े थे, अब चोरों के खिलाफ लड़ेंगे : कमलनाथ
पहले गोरों के खिलाफ लड़े थे, अब चोरों के खिलाफ लड़ेंगे : कमलनाथ
Share:

भोपाल। देश में लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक देशभर की तक़रीबन सभी राजनैतिक पार्टियों और नेताओं ने भी इन चुनावों की तैयारियां तेज कर दी है।  इसके तहत बड़े से लेकर छोटे से लेकर बड़े-बड़े नेताओं ने जनता को लुभाने और विपक्षियों पर आरोप लगाना भी काफी तेज कर दिया है। इसी  कड़ी में मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान के ऊपर कई तरह के आरोप लगाए है। 

अपने काले धन से कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन तोड़ना चाहती है बीजेपी- के सी वेणुगोपाल

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को लेकर दिए अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के पेट पर लात मारने के साथ-साथ उनकी छाती पर गोलियां भी बरसाई है।  उन्होंने कहा कि राज्य की जनता में बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश का माहौल है। और कांग्रेस इस  लड़ाई में जनता के साथ कड़ी है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले गोरों (अंग्रेजों) के खिलाफ लड़ाई लड़ती थी और अब देश के खातिर चोरों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

कटाक्ष: हे राम तेरा ही आसरा...

 

दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कल इंदौर के देपालपुर में आयोजित एक जनसभा में  शामिल होने आये थे। इस दौरान उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए यह बाते कही। उन्होंने शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिवराज किसानों, महिलाओं, महंगाई और बेरोजगारीं जैसे जरुरी मुद्दों पर बात करने के बजाये राष्ट्रवाद और ऐसी अन्य बातों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। 

ख़बरें और भी 

जन्मदिन विशेष : देश भर की हस्तियों ने इस तरह दी पीएम मोदी को बधाई

तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस का आरोप, मतदाता सूचि में 70 लाख नाम फर्जी

 

सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -