कमलनाथ के मंत्री का दावा, राहुल गाँधी ही करवाएंगे राम मंदिर निर्माण
कमलनाथ के मंत्री का दावा, राहुल गाँधी ही करवाएंगे राम मंदिर निर्माण
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता और कमल नाथ सरकार के मंत्री पीसी शर्मा ने अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोशालाओं निर्माण कि घोषणा के बाद अब राम मंदिर के मुद्दे पर भी कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राह जाती दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश में कानून, जनसम्पर्क, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग का जिम्मा संभाल रहे मंत्री पीसी शर्मा ने ओरछा में ये दावा किया है कि, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ही होगा।

ममता पर भारी पड़ा योगी का दांव, नहीं दी अनुमति तो फ़ोन पर कर दी जनसभा

भाजपा पर राम मंदिर मसले को उलझाने और  इस मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शर्मा ने कहा है कि, 'आने वाले समय में राहुल गांधी के नेतृत्व में अयोध्या की विवादित राम जन्म भूमि स्थल पर भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि राजीव गांधी के कार्य काल में विवादित रामजन्म भूमि के ताले खोलकर उसमें पूजा- अर्चना आरम्भ की गई थी। इसलिए कांग्रेस ही इस मसले का हल निकालेगी। दूसरी पार्टियां धर्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करती हैं, जबकि कांग्रेस सभी धर्मों की हृदय से इज्जत करती है।' 

लोकसभा चुनाव: अगर यूपी लड़खड़ाया तो दक्षिण बनेगा तारणहार, भाजपा का प्लान B है तैयार

आपको बता दें कि 2007 में राहुल गाँधी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करते हुए दावा किया था कि अगर 1992 में नेहरू-गाँधी परिवार का कोई भी सदस्य अगर सत्ता में होता, तो बाबरी मस्जिद कभी न गिराई जाती। अब राहुल गाँधी ने तो राम मंदिर मुद्दे पर खुद आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, किन्तु उनके 2007 में दिए गए बयान से तो यही लगता है कि वे इसके समर्थन में नहीं हैं।

खबरें और भी:-

अन्ना ने एनसीपी नेता को भेजा नोटिस, कहा माफ़ी मांगे या कानूनी लड़ाई के लिए तैयार रहें

जन आकांक्षा रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कमलनाथ

अमित शाह ने राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान, कहा जो संतों का संकल्प वही भाजपा का संकल्प

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -