इस महिला ने देश में समाजसुधारक के रूप में किया है सराहनीय कार्य
इस महिला ने देश में समाजसुधारक के रूप में किया है सराहनीय कार्य
Share:

भारत में स्वतंत्रता के पहले से आजादी मिलने के बाद तक देश में सामाजिक सुधार के लिए कमलादेवी चट्टोपाध्याय को जाना जाता है। कमलादेवी का जन्म 3 अप्रैल 1903 में हुआ था वे भारतीय समाजसुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, और भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला थीं और उन्होने सबसे अधिक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया है। कमलादेवी का निधन 29 अक्टूबर 1988 को मुंबई में हुआ था। 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर सुन भावुक हुए पीएम मोदी, ऐसे जताया अपना दुख

स्वतंत्र भारत में भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा, और थियेटर के पुनर्जागरण के पीछे प्रेरणा शक्ति के लिए और सहयोग की अगुआई करके भारतीय महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक स्तर के उत्थान के लिए कमलादेवी को याद किया जाता था। उन्हें समाज सेवा के लिए 1955 में पद्म भूषण से अलंकृत किया गया था। कमलादेवी ने आजादी के तुरंत बाद शिल्पों को बचाए रखने के लिए कई सराहनीए कार्य किए। इनकी सक्रियता से ही भारतभर के हस्तशिल्प विकास निगमों ने शिल्पों को बाजार के नजरिये से देखना शुरू कर दिया और उनको इसमें आसानी और सहजता भी महसूस हो रही थी।

दिल्ली : प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार सख्त, कानून का पालन नहीं करने वालों को दी चेतावनी

कमलादेवी ब्राह्मण होते हुए भी समाजवादी थीं, बालिका वधू होते हुये भी वे अधिकारवादी थीं, ये एक ऐसी राजनेता थीं, जिन्हें कुर्सी की दरकार नहीं थी। कमलादेवी में राष्ट्रभक्ति का जज्बा ऐसा था कि आजादी के बाद इन्होने सरकार द्वारा प्रदत्त सम्मान को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और देश के विभाजन के बाद उन्होने शरणार्थियों के पुनर्वास में अपने आप को लगा दिया। कमलादेवी गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, सरोजनी नायडू तथा कस्तूरबा गांधी से बहुत प्रभावित थीं। 

मन की बात में बोले पीएम मोदी, स्वतंत्रता सेनानियों में सबसे आगे थे भारत के आदिवासी

पति के सामने देवर बना रहा था भाभी से जबरन संबंध, पति ने कहा 'थोड़ा जोर से'

सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -