किसान आंदोलन पर बोले कमलनाथ- 'पसंद नहीं तो क्यों...'
किसान आंदोलन पर बोले कमलनाथ- 'पसंद नहीं तो क्यों...'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बीते शुक्रवार को सागर में मीडिया से बात की। जी दरअसल वह सागर एक निजी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान रात को उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए किसान कानून को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए सरकार को अपने निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'ग्रामीण अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है और जो कानून किसानों को ही पसंद नहीं,उसे सरकार क्यों थोप रही है।'

इसी के साथ उन्होंने किसान आंदोलन के मामले में मोदी सरकार के रवैये की आलोचना की। उनका कहना था कि, 'मध्यप्रदेश की आर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। जो कानून किसानों के हित के नाम पर बना है अगर किसान ही उसे खारिज कर रहे हैं तो उसका औचित्य क्या है?' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'जो किसान दिल्ली बार्डर पर हैं उनमें मध्यप्रदेश के भी लाखों किसान धरने पर बैठे हैं। किसान आंदोलन उस असंतोष का प्रतिफल है जो देश की आर्थिक गतिविधियों के लकवाग्रस्त होने से बनी हैं। इसे जल्द समाप्त होना चाहिये।'

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इस समय विपक्ष लगातार किसानों का समर्थन कर रहा है। विपक्ष के कई नेता हैं जो किसानों के समर्थन में उनके पास जा रहे हैं और नए कृषि कानून को वापस लेने के लिए कह रहे हैं। वहीं कई विपक्षी नेताओं ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

MP: कोरोना वार्ड की बिजली जाने पर बैकअप हुआ फेल, तीनो मरीजों की मौत

शाजापुर के विकास में कोई कसर नहीं होगी: शिवराज सिंह चौहान

स्कूलों को फिर से खोलने पर फैसला करे सरकार, शिक्षा विभाग नहीं: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -