सौदेबाजी की राजनीति में विश्वास नहीं करते कमलनाथ
सौदेबाजी की राजनीति में विश्वास नहीं करते कमलनाथ
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज यानी मंगलवार को कहा कि, 'वह सौदेबाजी की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं।' जी दरअसल आज ही कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'जिन सभी विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, वे कांग्रेस से भाजपा में चले गए हैं, क्या वे प्रलोभन के बिना चले गए हैं। ये विधायक सौदेबाजी के कारण भाजपा में गए हैं।' इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि, 'कई और कांग्रेस विधायकों को इस तरह के संकेत दिए जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।'

जी दरअसल कमलनाथ ने अपनी बातचीत में यह दावा किया कि, 'उनके भाजपा के कई विधायक भी संपर्क में हैं, लेकिन वह सरकार बनाने के लिए सौदेबाजी नहीं करेंगे।' वहीँ कमलनाथ ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है जिसमे उन्होंने राज्य की 28 सीटों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने अपने द्वारा लिखे गए पत्र में कुछ मामलों का उदाहरण भी दिया है और कहा है कि, 'पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया जाना चाहिए।'

इसके अलावा उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से यह अनुरोध भी किया है कि, 'वे केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों को स्वतंत्र और निष्पक्ष उपचुनाव कराने का निर्देश दें।'

राजस्थान में जल्द अनिवार्य होगा मास्क पहनना, बिना पटाखों के मनेगी दिवाली

2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में लड़ेगी एनसीपी: प्रफुल्ल पटेल

बजरंग दल की गुंडागर्दी, पति-पत्नी को घर से निकालकर पीटा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -