कमल हासन की राजनीतिक यात्रा का आगाज़ आज
कमल हासन की राजनीतिक यात्रा का आगाज़ आज
Share:

चेन्नई: दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी कमल हासन आज अपनी राजनीतिक पार्टी यात्रा की शुरुआत रामनाथपुरम जिले में अपने जन्म स्थान कामुथी से करेंगे. कमल हासन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि, "मदुरै में पार्टी का झंडा शाम को फहराया जायेगा और उस समय झंडे के पीछे के विचार के बारे में बताया जाएगा". 

कमल हासन की राजनीतिक पार्टी के औपचारिक गठन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल भी हिस्सा लेंगे. अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने से पहले कमल हासन आज सुबह, मिसाइलमैन के नाम से मशहूर, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के घर भी गए. जहां उन्होंने कलाम के परिवार से मुलाकात की. कल कमल हासन ने द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि के घर जाकर उनसे भी आशीर्वाद लिया था , जहां द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम् के स्टालिन भी मौजूद थे. 

वहीं विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने उन पर तंज कसते हुए उन्हें कागज़ के फूल बताया है जिनमें खुशबू नहीं होती. द्रमुक ने  खुद को बरगद बताते हुए कहा है कि, "द्रमुक एक बरगद के वृक्ष की तरह है, जिसकी मजबूत जड़ और शाखाएं हैं". स्टालिन ने भी कमल की राजनीतिक पार्टी के बारे में सांकेतिक भाषा में कहा कि, 'कमल' जल्द ही मुरझा जाएंगे. इससे पहले कमल हासन ने सुपरस्टार रजनीकांत से भी मुलाकात की थी और अपने राजनीति में आने के बारे में चर्चा की थी. ग़ौरतलब है कि, दक्षिण भारत में कमल हासन और रजनीकांत दोनों ही बड़े नाम हैं, इसके साथ ही दोनों राजनीति में आने की घोषणा कर चुके हैं. अब देखना यह है कि, अपने दमदार अभिनय द्वारा दक्षिण भारत में पूजे जाने वाले ये दोनों सुपरस्टार, राजनीति में क्या धमाल दिखा पाते हैं .  

कमल हासन की पार्टी का एलान कल

कावेरी जल विवाद: फैसले के बाद सियासी बयानबाजी एक साथ

मोदी को किसने कहा चाय-पकोड़े वाला ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -