कमल हासन के घर के बाहर जन्मदिन विश करने के लिए जुटी फैंस की भीड़, एक्टर ने कहा धन्यवाद
कमल हासन के घर के बाहर जन्मदिन विश करने के लिए जुटी फैंस की भीड़, एक्टर ने कहा धन्यवाद
Share:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कमल हासन आज यानी 7 नवंबर को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह हर साल अपने जन्मदिन को बहुत बेहतरीन तरीके से मनाते हैं। वहीं उनके फैंस भी उन्हें विश करने के लिए उनके घर के बाहर खड़े हो जाते हैं। अब इस बार भी ऐसा ही हुआ है। जी दरअसल कमल हासन चेन्नई में हैं और उनके घर के बाहर उनके ढेरों फैंस खड़े थे जिन्होंने उनको जन्मदिन की बधाई दी।

ऐसे में अपने फैंस को घर के बाहर इकट्ठा हुए देखकर उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों का उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। वैसे कमल के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने तमिल सहित हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वह हिंदी जगत के भी दिग्गज अभिनेता कहे जाते हैं। वैसे कमल हासन ने कुछ दिनों पहले ही अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई थी। उस दौरान उन्होंने अपनी 232वीं फिल्म की घोषणा की थी।

उनकी वह फिल्म अब भी शीर्षकहीन है और उसे ही 'कमलहासन232' कहा जा रहा है। वैसे आप जानते ही होंगे कमल हासन ने सागर, सदमा और चाची 420 सहित कई हिंदी फिल्मों में काम किया है और आजकल वह बिग बॉस के तमिल वर्जन को होस्ट कर रहे हैं। वैसे बीते दिनों ही उन्होंने राजनीति के बारे में भी बात की थी और कहा था- वह अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ वह रजनीकांत के साथ राजनीति पर चर्चा कर रहे हैं, जो एक राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए भी विचार कर रहे हैं। वहीं वह आगामी चुनावों में रजनीकांत से समर्थन मांगेंगे।

विजय के राजनीति में एंट्री पर बोली माँ- 'झूठी है खबर'

कभी योगा टीचर थीं 'देवसेना', अमरेंद्र बाहुबली से जुड़ चुका है नाम

पिता से चल रही है विजय की खटपट!, राजनीति पार्टी से किया खुद को अलग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -