'अयोध्या में स्थापित हो कल्याण सिंह की विशाल प्रतिमा', संतों की मांग
'अयोध्या में स्थापित हो कल्याण सिंह की विशाल प्रतिमा', संतों की मांग
Share:

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन पर अयोध्या के साधु-संतों में गहरा शोक देखा जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि आज ही उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या की राम जन्मभूमि मार्ग को कल्याण सिंह के नाम से नामकरण की घोषणा की है और इसकी सराहना अयोध्या के साधु संतों ने की है। जी दरअसल रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की इस घोषणा को बहुत सराहा। इसी के साथ उन्होंने एक मांग भी की है। जी दरअसल उन्होंने कहा, 'अयोध्या में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। यह विशाल प्रतिमा राम जन्म भूमि के समीप स्थापित होनी चाहिए। जिसको दर्शनार्थी देख सकें।'

हाल ही में आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि, 'महापुरुष कल्याण सिंह के बारे में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को उस प्रतिमा को देखकर जानने का मौका मिलेगा। क्योंकि आज राम मंदिर का जो निर्माण हो रहा है वह कल्याण सिंह की ही देन है। कल्याण सिंह ने राम मंदिर राम लला के लिए अपने पद का त्याग किया था।' वहीं दूसरी तरफ हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने भी एक मांग की है। उनका कहना है कि, 'अयोध्या में हिंदू हाउस का निर्माण किया जाना चाहिए। जिसमें एक बार में 1000 से ज्यादा दर्शनार्थी रह सके। श्रद्धालुओं के लिए अच्छी सुविधा प्रदान हो सके और उसमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की एक विशाल प्रतिमा भी स्थापित होनी चाहिए।'

जी दरअसल पुजारी राजू दास का कहना है कि, 'कल्याण सिंह हिंदू हृदय सम्राट थे। जिन्होंने हिंदू जनमानस के लिए बहुत कुछ किया है। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस राम जन्म भूमि का भूमि पूजन किया वह देन कल्याण सिंह का है। एक ऐसा भी सीएम था जिसने अयोध्या में कत्लेआम किया कारसेवकों पर गोलियां चलाई। लेकिन, कल्याण सिंह ने कहा कि हिंदू जनमानस बाबरी ढांचे को ध्वस्त कर रहा है। लेकिन, मैं गोली नहीं चलाऊंगा। उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली।'

तिरुपति में कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शुरू हुआ एक और अभियान

दिल्ली: गिरा भलस्वा डंपिंग साइट का एक हिस्सा, मलबे में दबे घर

सिद्धू के सलाहकार के बयान से भड़की बीजेपी, कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -