सामने आई कल्कि की बेटी की पहली तस्वीर, कैप्शन में लिखा- '17 घंटों के बाद भी...'
सामने आई कल्कि की बेटी की पहली तस्वीर, कैप्शन में लिखा- '17 घंटों के बाद भी...'
Share:

हाल ही में बाॅलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन की बेटी की तस्वीर सामने आई है। उन्होंने 7 फरवरी को नन्हीं परी को जन्म दिया है और कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग पहली बार पेरेंट्स बने हैं। ऐसे में हाल ही में कल्कि ने अपनी लाडली की पहली तस्वीर शेयर की है जो आप देख सकते हैं। उनकी बेटी इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड और हॉस्पिटल स्टाफ के साथ दिखाई दे रही है। वहीं सामने आईं तस्वीरों में हर्शबर्ग अपनी लाडली को बाहों में लिए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में हर्शबर्ग कल्कि के माथे पर किस कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

दोनों के चेहरे पर खुशी साफ़ दिखाई दे रही है। इस पोस्ट में कल्कि ने बताया कि उनकी डिलिवरी के दौरान क्या क्या समस्याएं आईं थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'डॉक्टर्स ने 17 घंटों के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ी, ये तब की बात है जब मैंने ये कह दिया था कि कैसे भी बेबी को बाहर निकाल लो लेकिन उन्होंने कहा कि इतना लंबा सफर तय करने के बाद हम हिम्मत नहीं हार सकते आप नेचुरल वॉटर बर्थ दे सकती हैं।।।और एक घंटे बाद सैफो का जन्म हुआ। आप लोग जादूगर हैं।'

आप सभी को बता दें कि इससे पहले पहले कल्कि ने अपनी बच्ची की फुटप्रिंट की प्यारी तस्वीर शेयर की थी और इसके साथ ही कल्कि ने दिल को छू सेने वाला पोस्ट लिखा था। वैसे इन दिनों कल्कि इजरायली कंपोजर, टीचर और पियानिस्ट गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं और उन्होंने शादी से पहले ही बेबी को जन्म दिया है। वहीं साल 2011 में उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को 2 साल तक डेट किया और शादी की लेकिन दोनों का तलाक हो गया।

23 घंटे तक की लगातार शूटिंग, अनन्या पांडे ने शेयर किया एक्सपीरियंस

पैसों के लिए सेक्स करती थी यह मॉडल, बॉलीवुड में डिनर के बहाने कमरे में ले जाते थे मेकर्स।।।

Oscar 2020 : भारत का मान बढ़ाने स्टेज पर पहुंचे एआर रहमान, मोंटाज में गूंजा 'जय हो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -