कालिखो पुल की पत्नी ने की SIT जांच की मांग
कालिखो पुल की पत्नी ने की SIT जांच की मांग
Share:

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल की पत्नी ने कुछ लोगों को लेकर एसआईटी जांच की मांग की है। दरअसल कालिखो पुल ने बीते वर्ष आत्महत्या की थी। उनकी आत्महत्या के बाद जांच के दौरान एक सुसाईड नोट मिला था। सुसाईड नोट से यह जानकारी मिली थी कि वे कथिततौर पर कांग्रेस के नेताओं की प्रताड़ना से परेशान थे और अवसादग्रस्त होने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। कालिखो पुल ने बीते वर्ष आत्महत्या कर ली थी।

उनकी पत्नी ने संवैधानिक पद पर रहे और अभी भी इन पदों पर बने हुए लोगों के खिलाफ एसआईटी जांच की मांग की है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से भेंट कर उन्हें दिए गए अपने एक पत्र में कालिखो पुल की पत्नी दांगविमसाई ने आरोप लगाया और कहा कि तथाकथित 60 पेज के सुसाईड नोट में कालिखो पुल ने कुछ लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे।

गौरतलब है कि 8 अगस्त 206 को मुख्यमंत्री आवास पर उनका शव पंखे से लटका हुआ पाया गया था। जिसके बाद उनकी आत्महत्या को लेकर जांच की गई थी। अब उनकी पत्नी दांगविमसाई ने एसआईटी जांच की मांग की है।

कलिखो की पत्नी ने सुसाइड केस की जाँच याचिका वापिस ली

अरूणाचल में राजनीतिक गतिरोध से बढ़ी मुश्किल, मुख्यमंत्री के खिलाफ हुए विधायक

कालिखो पुल का सुसाइड नोट सार्वजनिक, सामने आ रहे कई राज़

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -