कालिखो पुल ने छोड़े कई सीक्रेट्स, राजनीति में आ जाएगा भूचाल
कालिखो पुल ने छोड़े कई सीक्रेट्स, राजनीति में आ जाएगा भूचाल
Share:

नई दिल्ली : अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल आत्महत्या करने से पहले ऐसे राज़ छोड़ गए हैं जो कि देश की राजनीति में ही बवंडर मचा सकते हैं। यह बात पूर्व राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा ने कही। उनका कहना था कि ऐसे कुछ राज़ हैं जिनसे भूचाल आ सकता है। घबराईये नहीं यह भूचाल राजनीतिक ही होगा। देश के प्रतिष्ठित समाचाचार पत्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस तरह के सीक्रेट नोट्स 60 पेज के हैं।

राजखोवा ने इस मामले में कहा है कि उन्होंने इस तरह के नोट्स का अवलोकन नहीं किया है। गौरतलब हे कि पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल अवसादग्रस्त थे और ईटानगर में 9 अगस्त को मृत मिले थे। कालिखो ने मौत से पहले 60 पेज का सुसाईड नोट लिखा था।

इसकी चार काॅपियां भी मिली थीं। इन काॅपियों को पुलिस को सौंप दिया गया था। कालिखो पुल ने अपने पत्र में लिखा था कि उनके साथ धोखा किया गया है। पूर्व राज्यपा राजखोवा ने इस मामले में कई सवाल किए हैं और पुलिस पर भी संदेह जताया है। कालिखो राज्य की राजनीति से बेहद आहत थे और नबाम तुकी के बहाली से असंतुष्ट और अवसादग्रस्त थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -