महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज हुए गिरफ्तार
महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज हुए गिरफ्तार
Share:

रायपुर: महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी देने वाले संत कालीचरण महाराज को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उन्हें फरार बताया जा रहा था। अब प्राप्त हुई खबर के अनुसार, संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से अरेस्ट किया है। उन्हें रायपुर पुलिस ने अरेस्ट किया है। अपराधी कालीचरण को अब रायपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है।

वही महात्मा गांधी पर अमर्यादित बयान देने पर कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर सहित देश के कई भागों में मुकदमा दर्ज किया गया था। कल शाम ही खबर आई थी कि कालीचरण महाराज रायपुर से फरार हो गए हैं। जिसके पश्चात् रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश में उनकी खोजबीन आरम्भ कर दी थी। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि कालीचरण महाराज खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम में किराए के मकान में रह रहे थे। आज प्रातः 4 बजे पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है। पुलिस शाम तक उन्हें रायपुर लेकर पहुंच जाएगी।

वही रायपुर में धारा 505 (2) तथा धारा 294 के तहत कालीचरण महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रायपुर के पूर्व महापौर तथा मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे ने उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई थी। रायपुर में हुई धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द बोले थे। उन्होंने बताया, 'इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था... उन्होंने पहले ईरान, इराक तथा अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के जरिए बांग्लादेश तथा पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था... मैं नाथूराम गोडसे को नमन करता हूं कि उन्होंने उस... को मार डाला।'

सरकार का बड़ा फैसला, 351 रक्षा उपकरणों के आयात पर लगाई पाबंदी

फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय में बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करे आवेदन

3 ब्रांड की शराब ले जा रहा ट्रक पलटा, लूटने पहुंची लोगों की भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -