'अब तेरा क्या होगा कालिया': विरासत में मिला था विजू खोटे को अभिनय
'अब तेरा क्या होगा कालिया': विरासत में मिला था विजू खोटे को अभिनय
Share:

फिल्म 'शोले' में 'कालिया' बनकर लोगों के दिलों में बसने वाले विजू खोटे का निधन आज ही के दिन हुआ था। मात्र 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। विजू खोटे का निधन मुंबई में हुआ था। आप सभी को बता दें कि विजू हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों में भी एक्टिव थे। कई मराठी फिल्मों के काम कर विजु को लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

कहा जाता है करीब 440 से भी अधिक फिल्मों में काम करने वाले विजू ने टीवी इंडस्ट्री में भी धमाल मचाया था। वह टीवी अभिनय में भी माहिर थे। विजू खोटे का साल 1993 में आया टीवी सीरियल 'जबान संभाल के' काफी पॉपुलर हुआ था। वैसे विजू खोटे ने थिएटर में भी काम किया था। वहीं विजू खोटे की बहन शुभा खोटे भी एक्ट्रेस हैं जिन्हे आप सभी ने कई टीवी शोज और फिल्मों में देखा होगा। आप सभी ने विजू को फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में भी देखा होगा।

इस फिल्म में अभिनेता ने रॉबर्ट का किरदार भी निभाया था। आप सभी को बता दें कि विजू खोटे की भांजी यानी शुभा खोटे की बेटी भावना बलसावर भी एक्ट्रेस हैं। वहीं विजू खोटे के पिता नंदू खोटे भी स्टेज एक्टर थे और इसी के साथ ही उन्होंने साइलेंट फिल्मों में काम किया है। कहा जा सकता है कि विजू खोटे को एक्टिंग विरासत में मिली थी। आज वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी लोग उन्हें भुला नहीं पाए हैं और आज भी उन्हें कालिया के रूप में याद करते हैं।

5 साल की उम्र में शान ने गाया था पहला गाना, नहीं बनना चाहते थे गायक

इस मशहूर कॉमेडी शो में नज़र आएंगी उर्मिला मातोंडकर

ऋषिकेश मुखर्जी ने दिया था हिन्दी फिल्मों में कॉमेडी को नया आयाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -