'कलंक' के कलेक्शन में दूसरे सप्ताह भी नजर आ रही है गिरावट
'कलंक' के कलेक्शन में दूसरे सप्ताह भी नजर आ रही है गिरावट
Share:

फिल्म ‘कलंक’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सप्ताह चल रहा है। कलंक ने पहले वीक में ठीक-ठाक कमाई की। लेकिन दूसरे वीक में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट हो रही है।सूत्रों के मुताबिक, हॉलीवुड फिल्म ‘अवेंजर्स एंडगेम’ की रिलीज के कारण कलंक की कमाई में ब्रेक लगता दिख रहा है। 

चीन में अब धीमी पड़ती जा रही है अंधाधुन की कमाई

ऐसी रही अब तक कमाई 

जानकारी के अनुसार ‘कलंक’ ने दसवें दिन 1-2 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि फिल्म ने नौवें दिन 2 करोड़ रुपए का बिजनेस ही कर पाई थी। आठवें दिन फिल्म ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए, सातवें दिन 3 करोड़ रुपए, छठवें दिन 3 करोड़ 25 लाख रुपए की कमाई कर सकी थी। पांचवें दिन फिल्म ने 11 करोड़ 45 लाख रुपए, चौथे दिन 11 करोड़ 63 लाख रुपए, तीसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई की थी। 

बॉक्सऑफिस पर कमजोर पड़ती जा रही 'कलंक'

अन्य देशों में ऐसा रहा कलेक्शन 

इसी के साथ कलंक ने दूसरे दिन 11 करोड़ 45 लाख और पहले दिन 21 करोड़ रुपए के आसपास बिजनेस किया था। इस हिसाब से फिल्म का अबतक का कुल कलेक्शन 72 करोड़ रुपए के पास पहुंच गया है। फिल्म का बजट 150 करोड़ के करीब बताया जाता है। ‘कलंक’ भारत के अलावा विदेश में भी धीमी रफ्तार से ही कमाई कर रही है। फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया के बॉक्स ऑफिस पर अबतक केवल 2 लाख रुपए की कमाई की है। तो वहीं न्यूजीलैंड में फिल्म 4 लाख रुपए का बिजनेस कर पाई है।

बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते जा रहा है ‘कलंक’ का कलेक्शन

Box office : Avengers Endgame पहले ही हफ्ते में कमा सकती है बिलियन डॉलर

भोजपुरी मूवी विनाशक धमाल मचाने के लिया तैयार, पोस्ट हुआ रिलीज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -