आज बप्पा को भोग में लगाए काजू मोदक
आज बप्पा को भोग में लगाए काजू मोदक
Share:

गणपति बप्पा को अगर आपने अपने घर में विराजित किया है और आपको उनको हर दिन कुछ अलग भोग लगा रहे हैं तो आज आप बना सकते हैं काजू मोदक। आइए जानते हैं कैसे बनाना है काजू मोदक।

काजू मोदक बनाने के लिए सामग्री-
1 किलो काजू
2 कप पानी
आधा किलो चीनी

काजू मोदक बनाने की विधि- सबसे पहले काजू मोदक बनाने के लिए सबसे पहले काजू को एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। बाद में इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें। इसके बाद पानी में चीनी डालकर चाशनी तैयार करने के लिए उबाल लें। इसके बाद धीमी आंच पर एक पैन गर्म करें। इसमें काजू का पेस्ट और चाशनी को 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसे एक तरफ रख दें। मिश्रण को ठंडा होने दें। अब जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे सांचे की मदद से मोदक का आकार दें। मिश्रण को मोल्ड में 3-5 मिनट के लिए रखें। ऐसे ही सारे मोदक तैयार कर लें। इसके बाद मोदक को कमरे के तापमान में जमने दें। लीजिये ये स्वादिष्ट मोदक परोसने के लिए तैयार हैं।

टीचर्स डे पर बनाए कोकोनट केक

आज ही बनाए सबसे स्वादिष्ट बटर चिकन बिरयानी

मखाना डोसा से करें दिन की शुरुआत, सेहत के लिए है फायदेमंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -