अपनी सास को खास फोटो और कैप्शन के साथ काजोल ने विश किया जन्मदिन
अपनी सास को खास फोटो और कैप्शन के साथ काजोल ने विश किया जन्मदिन
Share:

काजोल और अजय देवगन को बॉलीवुड का आइडल सेलेब्रिटी कपल माना जाता हैं। इन दोनों ने कई बार अपने बीच की कैमिस्ट्री बताई है। दोनों को लोग जमकर प्यार देते हैं। वैसे आज काजोल अपनी सास और अजय देवगन की मां वीणा देवगन को जन्मदिन विश कर रहीं हैं। आज 19 फरवरी को वीणा देवगन अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। ऐसे में काजोल ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- 'पिछले 22 सालों से मेरे सभी कामों में मेरी साझीदार और साथी को जन्मदिन मुबारक। आपकी हंसी कभी कम ना हो।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

इसी के साथ काजोल ने मदल बाई लॉ और मॉम इन स्पिरिट जैसे हैशटैग भी लिखे हैं। वैसे काजोल की इस पोस्ट के ज़रिए कई सेलेब्रिटीज़ ने वीणा देवगन को विश किया। इस लिस्ट में सैफ़ अली ख़ान की बहन सबा अली ख़ान भी शामिल है। उन्होंने कमेंट में लिखा है- 'आंटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कृपया उन तक पहुंचा दीजिए।' वहीं काजोल की बहन तनीषा ने भी हैप्पी बर्थडे विश किया है। आप सभी जानते ही होंगे अजय के पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर थे। जी दरअसल साल 2019 में उनका निधन हो गया था। वहीं अजय और काजोल की शादी साल 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज़ से हुई थी। दोनों की शादी से पहले दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में थे।

वैसे काजोल ने अपनी शादी के बाद कुछ वक़्त के लिए फ़िल्मों से ब्रेक ले लिया था। साल 2003 में उनकी बेटी न्यासा का जन्म हुआ और साल 2010 में काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया था। अब तक काजोल और अजय ने कई फ़िल्मों में साथ काम किया। आप सभी ने दोनों को पहली बार साल 1995 में रिलीज़ हुई फिल्म हलचल में देखा होगा। इस फिल्म के रिलीज होने के कुछ महीने बाद दोनों गुंडाराज में साथ दिखे थे। वहीं साल 1997 में रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म इश्क़ में भी दोनों की जोड़ी साथ आयी जिसे खूब पसंद किया गया था। इस तरह दोनों ने कई हिट फ़िल्में दी। दोनों आखिरी बार फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे। इस फिल्म में काजोल ने तान्हाजी मालुसरे की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाया था।

पर्यावरण बचाओ: इस शहर में स्थापित किया जाएगा 'कैरी बैग' बैंक

पुर्तगाल ने राज्यों को विदेशी नर्सों को नियुक्त करने के लिए किया अधिकृत

UCIL में निकली भर्तियां, देंखे पूरा विवरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -