फिल्म त्रिभंग के लिए चुन लिए गए है ये अभिनेता, काजोल के अपोजिट निभा रहे अहम किरदार
फिल्म त्रिभंग के लिए चुन लिए गए है ये अभिनेता, काजोल के अपोजिट निभा रहे अहम किरदार
Share:

 

अजय देवगन के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर की रिलीज की तैयारियों के बीच में उनकी पत्नी काजोल ने फिल्म त्रिभंग में अपना हीरो चुन लिया है। काजोल फिल्म तानाजी में भी एक बेहद अहम किरदार करने वाली हैं। पर, फिल्म हेलीकॉप्टर ईला के बाद काजोल की जिस फिल्म की चर्चा इन दिनों मुंबई में हो रही है वह है त्रिभंग। फिल्म त्रिभंग को मशहूर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे निर्देशित कर रही है। सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए बन रही इस फिल्म में काजोल के साथ तनवी आजमी, मिथिला पालकर और कुणाल रॉय कपूर की भी अहम भूमिकाएं हैं। लेकिन, फिल्म की सबसे चौंकाने वाली कास्टिंग है काजोल के अपोजिट साइन किए गए एक अभिनेता की।

फिल्म त्रिभंग मे काजोल के अपोजिट जिस हीरो को साइन किया गया है उसे दर्शक सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में बाजीराव के छोटे भाई चिमाजी के किरदार में पहले देख चुके हैं। इस हीरो का नाम है वैभव तत्ववादी। फिल्म त्रिभंग में वैभव का किरदार काफी गोपनीय रखा गया है और उनके किरदार के बारे में भी फिल्म मेकर्स फिल्म की रिलीज तक ज्यादा कुछ सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

 वैभव नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं , अभिनय की शुरूआत थिएटर से की और इसके बाद उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल भी किए हैं। उनकी पहली फिल्म मराठी में बनी निर्देशक महेश मांजरेकर की फिल्म सुराज्य है। हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू फिल्म हंटर से हुआ था। हंटर और बाजीराव मस्तानी के अलावा उनके अभिनय की तारीफ मिस्टर एंड मिसेज सदाचारी, चीटर, कान्हा, भेताली तु पुन्हा, व्हाट्स अप लग्ना, लिप्स्टिक अंडर माई बुर्का और मणिकर्णिका में भी हो चुकी है।

मलाइका संग ट्रोल हुई सोनाक्षी, फैंस ने लगाई ट्रोलिंग की बाढ़

बदलते फ़िल्मी कल्चर पर अमिताभ बच्चन ने कही बड़ी बात, विचारों ने लोगो को किया हैरान

आसमान से गिरी चौंकाने वाली चीज, जिसे देख सन्न रह गए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -