'अगर आपको ट्रोल किया जा रहा है, मतलब आप फेमस हैं', बेटी के ट्रोल होने पर बोलीं काजोल
'अगर आपको ट्रोल किया जा रहा है, मतलब आप फेमस हैं', बेटी के ट्रोल होने पर बोलीं काजोल
Share:

काजोल-अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन काफी समय से सुर्ख़ियों में हैं। लगातार उनको चर्चा में देखा जाता है और उसकी वजह उनके लुक्स होते हैं। नीसा देवगन भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। नीसा देवगन की दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं और इन फोटोज की कुछ लोग तारीफ करते हैं तो कई बार उनकी ट्रोलिंग भी की जाती है। अब इन सभी के बीच नीसा की मां काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि ऑनलाइन ट्रोल्स पर उनका क्या रिऐक्शन होता है।

कश्मीर फाइल्स का एक भी दृश्य झूठा निकला, तो फिल्म बनाना छोड़ दूंगा - विवेक अग्निहोत्री का चैलेंज

जी दरअसल काजोल की बेटी नीसा आजकल अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए चर्चा में हैं और वह अपनी लाइफ प्राइवेट रखती हैं लेकिन उनके कई फैन पेज पर फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। केवल यही नहीं बल्कि कई बार नीसा देवगन पर नेगेटिव कमेंट्स भी होते हैं। अब नीसा की मां काजोल ने अपनी बेटी की ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में काजोल ने कहा, 'मुझे लगता है कि ट्रोलिंग सोशल मीडिया का बहुत अजीब हिस्सा हो गई है। 75 फीसदी ट्रोलिंग ही होती है। अगर आपको ट्रोल किया गया मतलब नोटिस किया जा रहा है। अगर आपको ट्रोल किया जा रहा है, मतलब आप फेमस हैं। अब तो ऐसा है कि जब तक आपको ट्रोल नहीं किया जाता तब तक आप फेमस नहीं हैं।' इसी के साथ काजोल ने यह भी कहा कि, 'जब नीसा की ट्रोलिंग होती है तो उन्हें तकलीफ होती है।'

इसी के साथ उन्होंने बताया कि वह ट्रोलिंग वाले आर्टिकल्स चेक करती हैं। 100 में से सिर्फ दो लोगों ने कुछ बुरा बोला होता है। वही हाइलाइट हो जाता है। इसी के साथ काजोल ने बताया कि वह अपनी बेटी को बोलती हैं कि ब्राइट साइड पर फोकस करे। इसी के साथ उन्होंने बताया, वो सेम चीज मैं उसे भी समझाती हूं। अगर एक इंसान आपको बोल रहा है कि ये खराब है, तो उसमें से 10,000 लोग हैं जो सोचते हैं कि तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो। और सबसे जरूरी वो है जो आप आइने में देखते हैं।

सलमान खान ने कर ली सगाई!, तस्वीरें हो रहीं हैं वायरल

क्या सच में प्रभास संग शादी करने जा रहीं हैं कृति सेनन?, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

बुरे फंसे 'द कश्मीर फाइल्स' पर विवादित टिप्पणी देने वाले नादव लापिड, दर्ज हुई FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -