लॉकडाउन में काजोल को मिले नए दोस्त
लॉकडाउन में काजोल को मिले नए दोस्त
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों बहुत सुर्ख़ियों में हैं। उन्हें लोग बहुत प्यार देते हैं। काजोल अपने बेहतरीन लुक्स से सभी का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में आप जानते ही होंगे लॉकडाउन में वह अपने घर पर रहीं हैं वहीँ अब मिली जानकारी के मुताबिक घर में उन्होंने नए दोस्त बना लिए हैं। जी दरअसल काजोल ने अपने लॉकडाउन पलों की झलकियां साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। जी दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने दोस्त का परिचय दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

आप सभी को बता दें कि पोस्ट में वह एक छोटी सी मूर्ति को देखती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "क्वारंटीन का 100वां दिन : घर के अंदर नया दोस्त बनाया।" वैसे काजोल ने शेयर किया कि लॉकडाउन हमारे बालों के बारे में सोचने के तरीके को बदल रहा है। बीते दिनों उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने भूरे बालों को दिखाती नजर आ रही हैं। वैसे काजोल एक बेहतरीन अदाकारा हैं और अब तक कई बेहतरीन और हिट फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने पिता के बर्थ एनिवर्सरी पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है और काजोल वीडियो में कहती नजर आईं थीं कि- 'आज मेरे पिता का जन्मदिन है और जब भी मुझे उनकी याद आती है तो उनकी आंखों में चमक याद आ जाती है। मैं जब पैदा हुई थी तभी से उन्हें मुझमें विश्वास था। मैं जानती थी कि इस दुनिया में एक शख्स है जो मुझपर विश्वास करता है। उन्हें लगता था कि मैं सब ठीक कर सकती हूं। वह चाहते थे कि मैं उतनी बड़ी बनूं जितना सोच सकती हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

वहीँ उस समय काजोल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- 'आज मैं इस मौके पर सभी फादर्स से कहना चाहती हूं कि वे अपनी बेटी को एक तोहफा दें, भरोसे का। यह एक पॉवरफुल शब्द है। बेटियों में इतना भरोसा करें कि दुनिया में वे केवल इसी को देखें। कभी भी कम के लिए तैयार न हो। सोसाइटी की तरफ से खुद पर कोई दबाव न महसूस करें, परिवार और बाकी की चीजों के लिए भी। उन्हें पावर दें खुद पर भरोसा करने की।'

सुशांत की आखिरी को-स्टार ने कहा मुंबई को अलविदा, तो क्या अब कभी नहीं आएंगी वापस?

सुशांत के जीजा ने लॉन्च किया 'नेपोमीटर', जानिए इसके बारे में

'सूर्यवंशी' से अलग हुए है या नहीं करण जौहर, जानिए सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -