काजोल ने रखा डिजिटल दुनिया में क़दम, रिलीज हुआ फ़िल्म त्रिभंगा का टीजर
काजोल ने रखा डिजिटल दुनिया में क़दम, रिलीज हुआ फ़िल्म त्रिभंगा का टीजर
Share:

साल 2021 में काजोल धूम मचाने के लिए तैयार हैं। जी दरअसल वह एक नए सिरे से धमाल मचाने की तैयारी में हैं। जल्द ही वह नेटफ्लिक्स की फ़िल्म त्रिभंगा- टेढ़ी-मेढ़ी क्रेज़ी में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म से काजोल डिजिटल दुनिया में क़दम रख रही हैं। आपको बता दें कि इस फ़िल्म में काजोल के साथ तन्वी आज़मी और मिथिला पाल्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। वैसे त्रिभंगा में तीन पाढ़ियों की कहानी दिखायी जाने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

आप टीज़र देख सकते हैं जिसकी शुरुआत एक हंसते-खेलते परिवार के साथ होती है, जिसमें मां तन्वी आज़मी, बेटी काजोल और पोती मिथिला पाल्कर हैं। बाद में काजोल ओडिसी नर्तकी के गेटअप में दिखती हैं और फिर दृश्य बदल जाता है। तन्वी एक बड़ी डेस्क पर काम में डूबी हुई दिखती हैं और छोटी बच्ची बड़ी होकर मिथिला बन चुकी होती है। इस फ़िल्म को आने वाली 15 जनवरी को रिलीज़ किया जाने वाला है। इस फिल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है और इस फ़िल्म की कहानी रेणुका शहाणे ने लिखी है। वहीं रेणुका ने ही निर्देशन भी किया है। वैसे इस फ़िल्म से अजय देवगन का बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल डेब्यू है। बीते साल ही जुलाई के महीने में काजोल ने एक वीडियो शेयर कर इस बारे में सूचना दी थी।

उस दौराण उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'तीन महिलाओं की कहानी, अपनी ही ताल पर नाचती हैं। त्रिभंगा आपको अपूर्णता में सम्पूर्णता दिखाती है। और मैं दुनिया को यह दिखाने के लिए बेसब्र हूं।' वैसे आपको पता हो तो इस फ़िल्म से पहले काजोल यूट्यूब की शॉर्ट फ़िल्म देवी में काम कर चुकी हैं। देवी फ़िल्म 2020 में आयी थी। इसमें काजोल के अलावा नेहा धूपिया समेत कई एक्ट्रेस भी शामिल थीं।

कोरेगांव भीमा युद्ध की 203वीं वर्षगांठ पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दी श्रद्धांजलि

अनुष्का ने पति संग मनाया नया साल, शेयर की तस्वीरें

ED ने कुर्क की संजय राउत के करीबी की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -