इस वजह से डॉक्टर्स बच्चों की आँख में काजल लगाने से करते हैं मना
इस वजह से डॉक्टर्स बच्चों की आँख में काजल लगाने से करते हैं मना
Share:

भारत में आम तौर पर हर घर में बच्चों को काजल लगाया जाता है। जी हाँ और ऐसा माना जाता है कि काजल को आंखों में लगाने के साथ-साथ माथे और हाथों पर भी लगाना चाहिए ताकि किसी की बुरी नजर नहीं लगे। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि काजल का काला टीका बच्चों को बुरी नजर से बचाता है और आँखों में काजल लगाने से आँखे बड़ी हो जाती है। हालाँकि आपको शायद ही पता हो कि काजल लगाने से बच्चों की आंखों को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। जी हाँ, पहले के समय में घर में बने काजलों का इस्तेमाल होता था, लेकिन आज के समय में बाजार के केमिकल युक्त काजल इस्तेमाल करने का चलन बढ़ चला है। जी हाँ और इसका खतरा बच्चों की आंखों को पहुंचता है। अब आज हम आपको बताते हैं बच्चों को काजल लगाने के नुकसान।

छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने के नुकसान-

* काजल में मौजूद केमिकल्स से न सिर्फ बच्चों की आंखों में इंफेक्शन होता है, बल्कि काजल लगाने से छोटे बच्चों के नर्वस सिस्टम पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जी हाँ और काजल का नुकसान किसी भी व्यक्ति पर हो सकता है। बच्चे बेहद नाजुक होते हैं और उनका गट अब्सॉर्प्शन काफी तेज़ होता है, इस वजह से बच्चों पर इसका असर अधिक और गंभीर होता है।

* काजल लगाने पर बच्चा अपनी आंखों को रगड़ता है,जिससे काजल के कण उसकी आंखों के अंदर पहुंच सकते हैं जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, और यही आगे चलकर बच्चों की आंखों में समस्या का कारण भी बन सकता है।

* काजल में मौजूद लेड बच्चों के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। जी दरअसल काजल का लगातार इस्तेमाल करने से शरीर में लेड इकट्ठा हो सकता है और लंबे समय तक काजल का इस्तेमाल बच्चे के शरीर में लेड की मात्रा को बढ़ाता है, जिसका परिणाम उसके नर्वस सिस्टम पर दिखाई दे सकता है।

* जी दरअसल लेड शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है इसका नकारात्मक असर बोन मैरो पर भी पड़ सकता है। इसी के साथ-साथ मांसपेशियों के विकास पर इसका असर पड़ता है और यह किडनी से जुड़ी बीमारियां का कारण भी बन सकता है।

* अगर आप बच्चों को काजल लगाना चाहते हैं तो काजल घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए 4-5 बादाम लेकर उसे कांटे वाले चम्मच में फंसा लें। उसके बाद उसे जलाकर प्लेट में रख लें और सारे बादामों को जलाकर उस से निकली राख में शुद्ध घी की कुछ बूंदें डालकर काजल बना लें और इसे बच्चे की आंखों में लगाएं।

ढीले कपड़ों और हाथ से बेबी बंप छुपाते दिखीं आलिया भट्ट

'ऐसा बच्चा ना आज तक हुआ न होगा', आलिया के प्रेग्नेंट होने पर बोले पिता

आलिया भट्ट बनने वाली हैं माँ, पोस्ट कर बोलीं- 'हमारा बच्चा आ रहा है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -