10 लाख बार देखा गया काजल राघवानी और पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना
10 लाख बार देखा गया काजल राघवानी और पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना
Share:

भोजपुरी जगत के स्टार तथा गायक पवन सिंह के कई सांग हिट हो चुके हैं। यूट्यूब पर उनके कई सांग्स लाखों बार देखे जा चुके हैं। ऐसा ही एक सांग ने 10 लाख का व्यूज हासिल कर लिया है। इस सांग में पवन सिंह तथा काजल राघवानी की हिट जोड़ी है। इसके पूर्व भी इनके सांग 'छलकता हमरो जवनिया', 'जान मारे ललका लहंगवा' को करोड़ों फैंस देख चुके हैं। इस बार इस हिट जोड़ी ने भोजपुरी सांग 'सरकेला चुनरी' पर तहलका मचा दिया है। 

वही इस सांग को 10 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है। यह सांग भोजपुरी मूवी 'भोजपुरिया राजा' का है। इस सांग में काजल राघवानी बेहतरीन डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं। इस सांग को प्रियंका सिंह ने गाया है तथा बोल कवि अंजना ने लिखे हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी जगत के एक्शन हीरो माने जाते हैं। इसके अतिरिक्त रोमांस से भरे सीन में भी उनका कोई जवाब नहीं है। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के कारण भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं।

आपको बता दें कि पवन सिंह की जोड़ी यूं तो अक्षरा सिंह के साथ सबसे अधिक पसंद की जाती है, जिस मूवी या सांग में ये दोनों साथ दिखाई दे जाते हैं, उसे पूर्व से ही हिट मान लिया जाता है। ब्रेकअप के पश्चात से पवन सिंह तथा अक्षरा सिंह की जोड़ी तो नहीं नजर आ रही है किन्तु कई रोमांटिक वीडियो देकर पवन सिंह ने सिद्ध कर दिया है कि वे इंडस्ट्री में रोमांस किंग हैं।

जब लड़के ने दिया प्यार का झांसा और कर लिया दुष्कर्म तो लड़की ने उठाया ये कदम

भोजपुरी फिल्म में पहली बार साथ नजर आएगी ये जोड़ी

पूरी हुई 'जय मां विंध्‍यवासिनी' की शूटिंग, अब पर्दे पर नजर आएगी अंजना-अमरीश की जोड़ी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -