एक बार फिर काजल राघवानी और खेसारी लाल के इस गाने ने मचाया तहलका, देंखे वीडियो
एक बार फिर काजल राघवानी और खेसारी लाल के इस गाने ने मचाया तहलका, देंखे वीडियो
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार तथा बिग-बॉस 13 फेम खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर बहुत तहलका मचा रहे हैं। ये अपने भोजपुरी वीडियो गाने से प्रशंसक का मनोरंजन करते रहते हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव तथा काजल राघवानी एक हिट भोजपुरी जोड़ी है, जो प्रशंसकों के मध्य बहुत फेमस हैं। वही इस कपल का एक भोजपुरी सांग 'डाल के केवाड़ी में कल्ली' का वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है।

इसके साथ-साथ भोजपुरी सांग 'डाल के केवाड़ी में कल्ली' को खेसारी लाल यादव तथा प्रियंका सिंह ने गाया है जबकि इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। ओम झा ने म्यूजिक दिया है। इस सांग की प्रसिद्धि का आलम यह है कि यूट्यूब पर इसे अब तक 18,787,047 व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इसी के साथ इस जोड़ी को एक बार फिर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हीरोइन के साथ बेहतरीन डांस तथा रोमांस करते देखे जा चुके हैं। खेसारी रोमांस तथा एक्शन के मास्टर हैं। इसके साथ-साथ उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्रीस का 'कॉमेडी किंग' कहा जाता है। कहा जाता है कि खेसारी की जोड़ी सबसे अधिक अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ जमती है। जिस मूवी के सांग में ये दोनों दिखाई दे जाते हैं उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है। वहीं काजल के अतिरिक्त खेसारी आम्रपाली दुबे तथा अक्षरा सिंह के साथ भी शानदार रोमांटिक सीन कर चुके हैं। वही एक बार फिर उनके गाने ने फैंस का दिल जीत लिया है।

मीरा वासुदेव ने शेयर की अपनी तस्वीर

"Hello Koun" के बाद अब रितेश पांडे के इस गाने ने तोड़ा रिकॉर्ड

खेसारी लाल के इस गाने ने किया कमाल, रिलीज के कुछ समय बाद मिले इतने व्यूज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -