खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर रोमांटिक हुई काजल, सामने आया वीडियो
खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर रोमांटिक हुई काजल, सामने आया वीडियो
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव आज अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे है। खेसारी ने 70 से अधिक मूवी की हैं वहीं 5000 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी है। आज के दिन भोजपुरी के तमाम बड़े सितारे खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान भोजपुरी अभिनेत्री स काजल राघवानी का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वो खेसारी लाल यादव को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां देती नजर आ रही हैं। काजल राघवानी का ये पोस्ट देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर आ चुकी है। 

काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को किया बर्थडे विश: खबरों का कहना है कि भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ फोटोज भी साझा की है, इसमें वो खेसारी लाल यादव के साथ रोमांटिक पोज देती हुई दिखाई दे रही है। काजल ने इन फोटोज को साझा करते हुए एक नोट भी लिख दिया है। 

 

एक्ट्रेस ने खेसारी पर प्यार लुटाते हुए कहा है कि, 'जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो, अब क्या ही लिखूं दुआ और खुशियां आपको अनगिनत मिले यही प्रार्थना है, और थैंक्यू मुझे हिम्मत देने के लिए मोटिवेट करने के लिए। बहुत सारा प्यार और सफलता तुम्हें मिले। लव यू अ लॉट…'  खबरों का कहना है कि काजल राघवानी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का ये कहना है कि काजल और खेसारी के मध्य की दूरियां पर मिट चुके हैं।

अक्षरा ने किया अपने फैंस को घायल, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

जानिए कैसे एक लिट्टी बेचने वाला बना गया भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार

साड़ी में रानी ने दिखाया क्वीन वाला अंदाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -