प्रेग्नेंसी के एलान के बाद पहली बार नजर आईं काजल, दिखा बेबी बंप
प्रेग्नेंसी के एलान के बाद पहली बार नजर आईं काजल, दिखा बेबी बंप
Share:

अभिनेत्री काजल अग्रवाल जल्द ही माँ बनने वाली है। जी हाँ, जल्द ही अभिनेत्री के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। आप सभी को बता दें कि बीते कुछ समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे जिसके बाद हाल ही में उनके पति गौतम किचलू ने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। आप सभी को बता दें कि काजल ने साल 2020 में गौतम के साथ सात फेरे लिए थे। अब यह कपल अपने घर में नए मेहमान के स्वागत के लिए काफी उत्साहित है। वहीं प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद काजल पहली बार स्पॉट की गईं। इस दौरान वह अपने पति गौतम किचलू के साथ नजर आईं। आप देख सकते हैं दोनों ने पैपराजी के सामने पोज दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं दूसरी तरफ काजल का वीडियो सामने आने के बाद प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि काजल और गौतम को पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान काजल बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। अगर हम उनके लुक्स की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का लूज टीशर्ट और ब्लैक पैंट्स पहना था। वहीं दूसरी तरफ उनके पति गौतम ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू जींस कैरी किया। वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए दोनों ने मास्क लगा रखा था। हालाँकि बाद में काजल सभी फोटोग्राफर्स से कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने की सलाह देती हैं। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। काजल के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, ‘दोनों को बधाई। भगवान आपको एक स्वस्थ बेबी दे।‘

वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, ‘सुंदर होने के साथ गुड हार्ट भी।‘ इसके अलावा एक अन्य ने लिखा- ‘बधाई हो आपके बेबी के लिए।‘ आप सभी को बता दें कि 1 जनवरी को गौतम किचलू ने काजल की एक तस्वीर शेयर की थी। उसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, '2022 आपका इंतजार कर रहा है।' इसी के साथ उन्होंने प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी भी शेयर किया। उनकी इस पोस्ट के बाद फैन्स कपल को बधाई देने लगे और अब तक दोनों को बधाइयां मिल रही हैं।

क्या सच में अर्जुन कपूर को ट्रोलर्स की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता, जानिए इस पर एक्टर ने क्या कहा

कोरोना पॉजिटिव हुई एकता कपूर, खुद दी जानकारी

मनाली में छुट्टियां बिता रहें है सनी देओल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -