धार्मिक कार्यक्रमों में चुराती थी मंगलसूत्र, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
धार्मिक कार्यक्रमों में चुराती थी मंगलसूत्र, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
Share:

कैमूर: देश के राज्य बिहार के कैमूर में पुलिस ने धार्मिक समारोह के दौरान भक्तों के कीमती चीजें की चोरी करने वाली एक महिला चोर को पकड़ लिया। सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने इस मामले को अंजाम दिया। वहीं अपराधी म​हिला की निशानदेही पर तीन अन्य महिलाओं को भी हिरासत में ले लिया गया है। ये सभी देश के सबसे बड़े राज्य यूपी की रहने वाली बताई गई हैं। 

वही कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कैमूर शहर के मुंडेश्वरी धाम तथा हरसू ब्रह्म धाम में मंगलसूत्र, गोल्ड की चेन आदि की छिनैती के मामले बढ़ रहे थे। इन मामलो पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम को सादे कपड़ों में यहां तैनात किया गया था। वही पुलिस टीम का ये परिक्षण सफल रहा। पुलिस ने एक महिला को मंगलसूत्र चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला चोर की निशानदेही पर उसकी तीन अन्य महिला साथियों को भी दबोच लिया गया है। 

इसके साथ ही एसपी ने बताया कि हिरासत में ली गईं इन महिलाओं से पुलिस ने एक मंगलसूत्र, एक गोल्ड की चूड़ी तथा 4500 रूपये जब्त किये हैं। इनमें से एक महिला पूर्व में भी छिनैती करने के दोष में जेल जा चुकी है। इन सभी को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं की दृष्टि धार्मिक कार्यक्रमों पर रहती थी। यहां आने वाले भक्तों को ये अपना निशाना बनाती थीं। अवसर प्राप्त होते ही उनके कीमती चीजों पर हाथ साफ कर लेती थी।

मिर्जापुर वेब सीरीज को लेकर अनुप्रिया पटेल ने की पीएम मोदी और सीएम योगी से शिकायत

भाजपा नेता का बड़ा दावा- पीएम मोदी ने तय कर दिया है पाक-चीन से युद्ध का समय

दौड़ लगा रहे तीन युवकों को तेज रफ़्तार कार ने रौंदा, तीनों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -