83000 से अधिक बच्चों को मुक्त करवाने वाले सत्यार्थी ने चलाया था बालश्रम के खिलाफ अभियान
83000 से अधिक बच्चों को मुक्त करवाने वाले सत्यार्थी ने चलाया था बालश्रम के खिलाफ अभियान
Share:

ये बालश्रम के विरुद्ध आवाज उठाते हैं, कितने ही बाल मजदूरों की आवाज बनने वाले कैलाश सत्यार्थी का आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। कैलाश अब तक हजारों बाल मजदूरों को मजदूरी से मुक्ति दिलाकर उन्हें आगे पढ़ा रहे हैं। उन्हें नोबेल पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। बाल श्रम के विरुद्ध ढाई दशक से सक्रिय कैलाश सत्यार्थी मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 11 जनवरी 1954 को जन्म हुआ था। वह अपनी पत्नी, बेटे, बहू और बेटी के साथ दिल्ली में ही निवास करते है। वह 'बचपन बचाओ आंदोलन' का भी संचालन करते है। कैलाश ने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रानिक इंजीनियर के तौर पर की थी। हालांकि 26 साल की आयु में  नौकरी छोड़कर उन्होंने बच्चों के अधिकारों के लिए कार्य करना शुरु कर दिया। कैलाश इस वक़्त  'ग्लोबल मार्च अगेंस्ट चाइल्ड लेबर' के अध्यक्ष भी है।

83000 से अधिक बच्चों को मुक्त कराया: 83000 से अधिक बच्चों को मुक्त कराया सत्यार्थी विश्व भर के 144 देशों के 83000 से अधिक बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर चुके हैं। सत्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय सेंटर ऑन चाइल्ड, लेबर एंड एजुकेशन से भी जुड़े हैं। ये संगठन कई समाजिक संगठनों, अध्यापकों और ट्रेड यूनियनों को एक समूह है, जो शिक्षा के प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान को शुरू किया है।

सत्यार्थी ने बालश्रम के खिलाफ वैश्विक स्तर पर कैंपेन चलाया: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैलाश ने 'रगमार्क की स्थापना भी की है, जिसे 'गुडवीव' के नाम से भी पहचाने जाते है। रगमार्क ने यूरोप और अमेरिका में 1980 और 1990 के दशक में एक जागरुकता अभियान शुरू किया था, जिसका लक्ष्य उन उत्पादों के उपभोग को हतोत्साहित करना था, जिसे निर्मित करने में बाल श्रम का उपयोग किया जाता है। सत्यार्थी ने बालश्रम के विरुद्ध वैश्विक स्तर पर भी कैंपेन चलाया। उन्होंने बाल श्रम के विरुद्ध होने वाले आंदोलनों को 'सभी को शिक्षा' के अधिकार से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाई।

तीनों सेनाओं में निकली भर्ती, जानिए योग्यता-आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि

इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी देश की पहली रैपिड ट्रेन, होगी ये खासियतें

सेना में निकली भर्तियां, जानिए पद और योग्यताएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -