चुनाव नतीजों पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- जहां लोगों को वोट देने से रोका गया वहां वोट प्रतिशत बढ़े
चुनाव नतीजों पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- जहां लोगों को वोट देने से रोका गया वहां वोट प्रतिशत बढ़े
Share:

भोपाल : लोकसभा चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव में रुझानों के सामने आने के बाद भाजपा के नेता गदगद दिख रहे हैं। साथ ही विपक्ष पर हमला भी बोल रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिन राज्यों में कांग्रेस जीती थी। वहां भाजपा जीत रही है। इसका एक ही कारण है कि कांग्रेस की जबसे राज्य में सरकार बनी है उन्होंने कोई काम नहीं किया है। 

Parliament Election 2019 : राहुल गाँधी 'वायनाड़' सीट से बंपर मतों से आगे

कुछ ऐसा बोले विजयवर्गीय 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा केवल कहती नहीं है बल्कि काम करके दिखाती है और यही कारण है कि हाल में जहां कांग्रेस ने सरकार बनाई है उन राज्यों में भाजपा अधिक सीटें जीत रही है। साथ ही भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल के बारे में कहा कि जहां लोगों को वोट देने से रोका गया वहां वोट प्रतिशत बढ़े। इसके साथ ही बंगाल के रुझान पर उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कमाल है कि हम लोग बंगला के रुढान में डबल डिजीट पर पहुंच गए हैं। 

जमुई लोकसभा सीट से लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान 10 हजार वोटों से आगे

इसी के साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की 24 सीटों पर कांटे की टक्कर जारी है। असम में भाजपा नौ और पांच सीटों पर अन्य आगे हैं। मिजोरम की इकलौती सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट आगे है। नागालैंड की इकलौती साट पर कांग्रेस आगे है। त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है। मेघालय में एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर अन्य आगे है। अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है।

शुरूआती रुझानों के बाद कुछ इस तरह है छत्तीसगढ़ के हाल

रूझानों में बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह चल रहे भारी मतो से आगे

म.प्र : मालवा-निमाड़ की आठ सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -